Festivals List in August 2024: ये हैं अगस्त माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट, जानिए कब है रक्षा बंधन?
Festivals in August 2024: अगस्त का महीना भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार और धार्मिक उत्सव मनाए जाते हैं जो पूरे देश में धूमधाम से मनाए जाते हैं। इस माह इसलिए छुट्टियां भी बहुत ज्यादा रहती हैं।
आइए जानते हैं अगस्त 2024 के त्योहारों की लिस्ट
- 2 अगस्त, 2024 (शुक्रवार) - सावन शिवरात्रि
- 4 अगस्त, 2024 (रविवार) - सावन अमावस्या
- 5 अगस्त, 2024 (सोमवार) - सावन का तीसरा सोमवार

- 6 अगस्त 2024 (मंगलवार)- मंगला गौरी व्रत
- 7 अगस्त 2024 (बुधवार)- सावन हरियाली तीज
- 9 अगस्त 2024 (शुक्रवार)- नाग पंचमी
- 11 अगस्त 2024 (रविवार)- भानु सप्तमी, गोस्वामी तुलसीदास जयंती
- 12 अगस्त, 2024 (सोमवार)- सावन माह का चौथा सोमवार
- 13 अगस्त 2024 (मंगलवार)- चतुर्थ मंगला गौरी व्रत
- 16 अगस्त 2024 (शुक्रवार)- पुत्रदा एकादशी व्रत
- 19 अगस्त 2024 (सोमवार)- सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन, सावन माह का आखिरी सोमवार
- 22 अगस्त 2024 (गुरुवार)- हरतालिका तीज व्रत'
- 24 अगस्त 2025 (शनिवार)- बलराम जयंती
- 26 अगस्त 2024 (सोमवार)- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
- 29 अगस्त 2024 (गुरुवार)- अजा एकादशी व्रत
कुछ खास बातें ( Festivals List in August 202)
नाग पंचमी (7 अगस्त 2024)
नाग पंचमी का त्योहार नाग देवताओं को समर्पित है। इस दिन लोग नाग देवता की पूजा करते हैं और उन्हें दूध अर्पित करते हैं। इस बार ये 7 अगस्त को है। नाग को शिव के गले का हार माना गया है।
रक्षा बंधन (19 अगस्त 2024)
भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार 19 अगस्त को है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई, अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं और उपहार देते हैं।
जन्माष्टमी (26 अगस्त 2024)
जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस बार ये दिन 26 अगस्त क है, यह दिन विशेष रूप से मथुरा और वृंदावन में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। भक्तगण रात भर जागकर भजन-कीर्तन करते हैं और भगवान कृष्ण की लीलाओं का स्मरण करते हैं और पूरे दिन उपवास रखकर रात 12 बजे कान्हा जी के जन्म के बाद पारण करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications