अगर किसी से I Love You सुनना है तो अपनाइए ये असरकारी टोटके...
नई दिल्ली। आज तक हम आपको वास्तु टिप्स और ज्योतिष के जरिये बताते थे कि आप कैसे अपनी लव-लाइफ सुधार सकते हैं और धनवान बन सकते हैं लेकिन आज हम आपको ज्योतिष के मुताबिक कुछ टोटके बतायेंगे जिनके जरिये आप अपने जीवन में प्यार और धन की बरसात कर सकते हैं, यही नहीं अगर आप किसी से प्यार करते हैं या करती हैं लेकिन आप उसे बोल नहीं पा रहे हैं या पा रही हैं तो आज अपनाइए ये टोटके, यकीनन आपके जीवन में मोहब्बत के फूल खिल जाएंगे।

- हर शुक्रवार को सफेद और गुरूवार को पीले रंग के कपड़े पहनिये। ऐसा करने से लोगों की शादी जल्दी होती है।
- हर पूर्णिमा के दिन अपने प्रेमी से जरूर मिलिए।
- पान के पत्ते पर काली स्याही से अपने प्रेमी या प्रेमिका का नाम जरूर लिखिये और इस पत्ते को शहद के बोतल में डूबो कर रखिये, ऐसा करने से आपका चाहनेवाला आपको जरूर आईलवयू बोल देगा।
- आप जिससे प्यार करते हैं उसके पैरों के नीचे की धूल को लेकर पेपर में बांधकर दीवार पर रख दीजिये।
- ऐसा करने के मात्र तीन दिन के अंदर ही आपका प्यार आपको आईलवयू बोल देगा।
- नारियल और कपूर दोनों ही पूजा के अभिन्न अंग माने जाते हैं। कहते हैं इन दोनों का लेप बनाकर माथे पर लगाने से आप जिसे प्यार करते हैं वो कभी भी आपको छोड़ कर नहीं जायेगा और ना ही कभी आपके बिना अपनी जिंदगी के बारे में सोचेगा।यह लेप हमेशा आपके प्रेम की बगिया को हरा-भरा रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications