Ashtami 2026 Aaj Hai: आज है महाअष्टमी. क्या है कन्या-पूजन का मुहूर्त? कितने बजे होगा पारण?
Ashtami 2026 Kab Hai: दुर्गा अष्टमी, जिसे महाअष्टमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। यह दिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी 26 मार्च 2026, गुरुवार को मनाई जा रही है। आपको बता दें कि अष्टमी तिथि कल दोपहर 01:50 बजे शुरू हो गई थी और ये आज सुबह 11:48 बजे समाप्त होगी, उदया तिथि मान्य होने की वजह से अष्टमी का व्रत आज रखा गया है।

Kanya Pujan Muhurat 2026: कब होगा कन्या पूजन?
26 मार्च को कन्या पूजन सुबह 6:18 से 7:50 बजे के बीच में करा सकते हैं तो वहीं दूसरा मुहूर्त दोपहर 10:55 बजे से दोपहर 3:31 बजे तक का है।
Ashtami 2026 Puja Significance: दुर्गा अष्टमी का महत्व
दुर्गा अष्टमी का दिन विशेष रूप से शक्ति और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, मां दुर्गा ने इसी दिन असुरों का संहार कर धर्म की रक्षा की थी। इस दिन देवी की उपासना करने से भय, रोग और कष्ट दूर होते हैं। यह समय अत्यंत शुभ माना जाता है और इस दौरान मां दुर्गा की आराधना करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
Kanya Pujan 2026 ka Mahatava: कन्या पूजन का महत्व
दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन (कुंजिका पूजा) का विशेष महत्व है। इस दिन 2 से 10 वर्ष की 9 कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। उनके पैर धोकर, उन्हें तिलक लगाकर भोजन कराया जाता है और उपहार दिए जाते हैं। यह पूजा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Ashtami 2026 Paran Time: महाअष्टमी व्रत पारण कब करें?
यदि आप केवल अष्टमी का व्रत रख रहे हैं, तो आज दोपहर 11:48 बजे (अष्टमी तिथि समाप्त होने) के बाद कन्या पूजन करके पारण कर सकते हैं।
Ashtami 2026 DO-Donts क्या करें और क्या न करें?
पूरे दिन व्रत रखें और सात्विक भोजन करें। मां दुर्गा का ध्यान और मंत्र जाप करें और जरूरतमंदों को दान दें। तो वहीं इस दिन क्रोध, झूठ और अपशब्दों से बचें। मांसाहार और शराब का सेवन न करें और ना ही किसी का अपमान करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications