Navami 2026: थोड़ी देर में खत्म हो जाएगी नवमी? फटाफट कीजिए हवन वरना नहीं मिलेगा पुण्य
Navami 2026: दुर्गा नवमी को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसे महानवमी भी कहते हैं। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू हुई थी जो कि आज सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक है इसलिए अगर आप हवन या कन्या पूजन करना चाहते हैं तो तुरंत कर लीजिए वरना आपको पूजा का पुण्य नहीं मिलेगा।

दुर्गा नवमी पूजा विधि
प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। पूजा का संकल्प लें और व्रत का पालन करें। मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर को साफ स्थान पर स्थापित करें। गंगाजल से शुद्धिकरण करें। रोली, अक्षत, फूल, नारियल, फल, मिठाई अर्पित करें। मां को लाल चुनरी और श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं। दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। "ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः" मंत्र का जाप करें।
दुर्गा नवमी का महत्व
इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री रूप की पूजा करने से सभी प्रकार की सिद्धियां और सफलताएं प्राप्त होती हैं।मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर जैसे राक्षसों का संहार किया था। यह दिन शक्ति, भक्ति और विजय का प्रतीक है। इस दिन कन्या पूजन (कंजक) का विशेष महत्व होता है, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है। घर में सुख-शांति, धन-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।
-
Ashtami 2026 Aaj Hai: आज है महाअष्टमी. क्या है कन्या-पूजन का मुहूर्त? कितने बजे होगा पारण? -
Ram Navami 2026 Wishes: 'मन में बसे हैं राम, हर पल देते हैं आराम', अपनों को भेजें खास संदेश -
Durga Ashtami 2026 Wishes: 'खुशियों का दीप हमेशा जलता रहे', अपनों को भेजें खास संदेश -
Chaitra Navratri Day 7: आज है मां कालरात्रि का दिन, जानें मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान














Click it and Unblock the Notifications