Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि
Ram Navami 2026 Kab hai: राम नवमी हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है और रामायण के अनुसार इसी दिन भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था।
इस बार इसकी डेट को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया, कुछ लोगों का कहना है कि ये 26 तारीख को है तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 26 मार्च, 2026 को सुबह 11:48 बजे शुरू होकर 27 मार्च, 2026 को सुबह 10:06 बजे समाप्त होगी। इस तरह, नवमी तिथि दो दिनों तक प्रभावी रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम का जन्म मध्यकाल (लगभग 12 बजे) हुआ था।
Ram Navami 2026 Puja Date: प्रभु राम की पूजा का विशेष महत्व
राम नवमी पर इसी समय प्रभु राम की पूजा का विशेष महत्व है। चूंकि 26 मार्च 2026 को ही यह मध्याह्न काल पड़ेगा, इसलिए राम नवमी 26 मार्च को ही मनाई जाएगी।
Ram Navami 2026 significance:राम नवमी का धार्मिक महत्व
राम नवमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का प्रतीक है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में सत्य, धर्म और कर्तव्य का पालन किया।यह दिन अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है।भगवान राम के जीवन से हमें सत्य, त्याग, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की शिक्षा मिलती है। इस दिन भक्त भगवान राम की पूजा करके अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
Ram Navami 2026 Puja Vidhi:पूजा विधि और परंपराएं
सुबह स्नान करके घर और मंदिर की सफाई की जाती है।भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित किया जाता है। रामचरितमानस और रामायण का पाठ किया जाता है। दोपहर 12 बजे (भगवान राम के जन्म समय) विशेष आरती और भजन-कीर्तन किया जाता है। कई लोग इस दिन व्रत (उपवास) भी रखते हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications