Anang Trayodashi 2023: अनंग त्रयोदशी आज, जानिए पूजाविधि और महत्व

Anang Trayodashi Vrat: अनंग त्रयोदशी का व्रत करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। गृहस्थ जीवन उत्तम रहता है।

 Anang Trayodashi 2023:

Anang Trayodashi 2023 Puja Vidhi: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को अनंग त्रयोदशी कहा जाता है। अनंग कामदेव का ही एक नाम है, इसलिए अनंग त्रयोदशी पर कामदेव का पूजन किया जाता है। कामदेव के पूजन से मनुष्य का व्यक्तित्व आकर्षक बनता है। उसमें वशीकरण की क्षमता आ आती है और जो भी मनुष्य उससे मिलता है, उसके प्रभाव में आ जाता है। अनंग त्रयोदशी के दिन कामदेव का पूजन करके कुछ विशेष उपाय करने से लाभ प्राप्त होता है। इस दिन कामदेव का पूजन करने से प्रेम संबंध में सफलता मिलती है। अनंग त्रयोदशी का पावन पर्व आज है, यह दिन शिवजी को समर्पित है।

कैसे करें पूजन

अनंग कामदेव का नाम है। अनंग का अर्थ है बिना अंग के। भगवान शिव के तीसरे नेत्र की ज्वाला से जब कामदेव भस्म हो गए थे तो कामदेव की पत्नी रति ने शिवजी से कामदेव को पुन: जीवित करने की प्रार्थना की थी। रति का करुण निवेदन सुनकर शिवजी ने कामदेव को पुन: जीवित कर दिया साथ ही यह कहा कि कामदेव सदैव मनुष्य के हृदय में निवास करेंगे। बिना अंग के होने के कारण कामदेव को अनंग कहा गया। इस दिन कामदेव और रति का पूजन विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों से किया जाता है। इस दिन शिवजी का पूजन भी किया जाता है।

यह करें उपाय

  • अनंग त्रयोदशी के दिन कामदेव का पूजन करने से प्रेम संबंध सफल होते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।
  • इस दिन कामदेव को सुगंधित पुष्प और इत्र अर्पित करें और वही इत्र स्वयं भी लगाएं तो आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होती है।
  • ऊं कामदेवाय विद्महे, पुष्पबाणाय धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात। इस मंत्र की एक माला पिंक स्फटिक की माला से जाप करें। जिस व्यक्ति का ध्यान करके मंत्र जप करेंगे वह आपकी ओर आकर्षित होगा।
  • कामदेव का बीज मंत्र क्लीं का जाप करने से मनचाहा प्यार मिल जाता है।
  • जिस व्यक्ति को वशीभूत करना है, अनंग त्रयोदशी के दिन उसका नाम भोजपत्र पर केसर की स्याही से लिखकर शहर की शीशी मं। डुबोकर निर्जन स्थान में जमीन में गड्ढा खोदकर दबा देने से मनचाहा प्यार मिल जाता है।
  • अनंग त्रयोदशी के दिन केसर का तिलक लगाकर रखने से सभी को वशीभूत करने की शक्ति आ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+