Amarnath Yatra 2024: भक्तों के लिए खुशखबरी! 29 जून से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

Amarnath Yatra 2024: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस साल की श्री बाबा अमरनाथ यात्री की शुरुआत 29 जून से हो रही है, जो कि रक्षाबंधन के दिन तक यानी 19 अगस्त तक चलेगी। चुनाव के बाद प्रशासन का सारा ध्यान यात्रा पर ही केंद्रित होने वाला है।

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अमरनाथजी यात्रा 2024 29 जून 2024 से शुरू होगी और 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगी। वहीं अग्रिम पंजीकरण को लेकर जानकारी दी है कि ये 15 अप्रैल 2024 से शुरू होगा। श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Amarnath yatra 2024

लाखों भक्त करते हैं पावन अमरनाथ यात्रा
बताते चलें कि भारतीय साहित्य और संस्कृति में हिमालय के अमरनाथ की महिमा काफी पुरानी और पावन है। इस पर्वतीय शिखर के पास स्थित अमरनाथ गुफा, जिसमें लगभग 5000 वर्ष पुरानी शिवलिंग का वास है, जो कि हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। इस जगह पर हर साल लाखों भक्त अमरनाथ यात्रा करते हैं, जिसे कि तीर्थ यात्रा माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+