Akshaya Tritiya 2025 Aaj Hai: अक्षय तृतीया आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Akshaya Tritiya 2025: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को 'अक्षय तृतीया' का पर्व मनाया जाता है, ये दिन बेहद ही पावन है, माना जाता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल अक्षय होता है। अक्षय तृतीया को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है इसलिए इस दिन का इंतजार हर किसी को होता है।
'अक्षय तृतीया' को 'आखा तीज' या 'अक्ती तीज' भी कहते हैं। ये पावन दिन आज आया है, आपको बता दें कि तृतीया तिथि का प्रारंभ कल शाम 05:31 से हो गया था और इसका समापन आज दिन के 2:12 PM पर होगा, उदयातिथि मान्य होने की वजह से 'अक्षय तृतीया' का त्योहार आज मनाया जा रहा है।

मालूम हो कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का जन्म हुआ था, इसी कारण इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2025 Puja Muhurat)
30 अप्रैल को 5:40 AM से 12:18 PM तक का वक्त पूजा करने के लिए बेहद ही शुभ है।
पूजा विधि (Akshaya Tritiya 2025 Puja Vidh)
- प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
- भगवान को पंचामृत से स्नान कराएं और पीले फूल, तुलसी पत्र और मिठाई चढ़ाएं।
- "ॐ विष्णवे नमः" का जाप करें।
- मां लक्ष्मी की आरती करें।
- तिल, चावल, मूंग, गेहूं और स्वर्ण ( संभव हो तो) का दान करें।
- गरीबों को भोजन कराएं।
महत्व (Akshaya Tritiya 2025 Significance)
- इस दिन सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।
- नया व्यापार शुरू करना या घर-भूमि खरीदना श्रेष्ठ होता है।
- विवाह संस्कार, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना, नया व्यापार आरंभ करना और भूमि पूजन।
- इस दिन किए गए दान-पुण्य से जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications