UP: महिलाओं के स्वावलंबन का आधार बन कर उभरी 'स्वयं सहायता समूह', आज मिलेंगे 445.92 करोड़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत 97,663 स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संगठनों को आज (18 दिसंबर) को सीएम योगी आदित्यनाथ 445.92 करोड़ की धनराशि का डिजिटली ट्रांसफर करेंगे। इस अवसर पर 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान' पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। बता दें, सीएम आवास पर एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, सीएम द्वारा यह धनराशि सीधे समूहों के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।

Yogi govt to send crores in account of self help groups in UP

बता दें कि महिलाओं को आर्थिक स्वावलम्बन प्रदान करने के उद्देश्य से योगी सरकार द्वारा बीते साढ़े तीन वर्षों में अनेक नीतिगत प्रयास किए गए हैं। स्वयं सहायता समूह इस दिशा में महत्वपूर्ण आधार बन कर उभरी हैं। प्रदेश में 3,93,447 स्वयं सहायता समूहों से करीब 45,24,640 परिवारों को बड़ा आर्थिक सम्बल प्राप्त हुआ है। अब तक करीब 67 हजार समूह सदस्यों द्वारा 1 करोड़ 28 हजार स्कूल गणवेशों का निर्माण किया गया है, जिससे लगभग 100 करोड़ से अधिक की आमदनी हासिल हुई।

वर्तमान में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा 1,141 उचित दर की दुकानों का संचालन किया जा रहा है, तो 52,981 अंगनब7 केंद्रों में इन्हीं समूहों द्वारा सूखे राशन का वितरण भी किया गया। योगी सरकार करीब 58 हजार ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सखी की नियुक्ति कर रही है, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को वरीयता दी गई है। यही नहीं, 7,213 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सामुदायिक शौचलयों का संचालन भी हो रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग के मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह और राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की उपस्थिति भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+