गरीबों को राहत देने के लिए योगी सरकार उठाए ठोस कदम: आप प्रदेश अध्यक्ष
अयोध्या। कोरोना महामारी के बीच प्रदेश में गरीब व माध्यम वर्ग के लोग को आर्थिक संकटों का भी सामना करना पड़ रहा है और कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर लॉकडाउन में लोगों का जन जीवन प्रभावित हुआ है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार से ऐसे मुश्किल हालात में ठोस कदम उठाने के साथ गरीबों व मध्यम वर्ग के लिए आर्थिक पैकेज की भी मांग उठाई है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि कोरोना की काली छाया के कारण पूरा प्रदेश कराह रहा है। लोगों की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके पास अपनों का शव दाह करने की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही। नदियों के किनारे बड़ी संख्या में दफनाए गए शव इसका प्रमाण हैं। आर्थिक तंगी के कारण लोग अपने परिजनों के शवों को गंगा के किनारे बालू के रेत में दफन करने को मजबूर हैं ।लॉकडाउन की वजह से पटरी दुकानदार, छोटे व्यापारी, मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इन पर परिवार पालने का संकट है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जनपद में जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराएंगे।
वहीं कहा कि लॉकडाउन में लोगों का काम-धंधा छूट गया है। लोग बेरोजगार होकर घर पर कैद हैं। लोगों के लिए घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में सरकार को अविलंब लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार से आर्थिक पैकेज के एलान की मांग करते हुए कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग को पैकेज के जरिए ही राहत दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications