योगी सरकार की नई सौगात, नए साल में होगी तैयार अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशानुसार नए साल में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिससे एक ओर यूपी के दूसरे मेडिकल कॉलेजों की संबद्धता आसानी से मिल सकेगी तो वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं की सुविधाओं में भी इजाफा होगा। अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रथम चरण में दूसरे मेडिकल कॉलेजों को संबद्धता दी जाएगी तो वहीं दूसरे चरण में छात्र-छात्राएं एमबीबीएस की पढ़ाई भी यहां से कर सकेंगें। इसका खाका संस्‍थान व प्रशासन की ओर से तैयार कर लिया गया है।

Yogi govt said Atal Medical University will be ready in new year

अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के चक गंजरिया में 50 एकड़ भूमि पर तैयार की जा रही है जिसका निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस यूनिवर्सिटी में 20 एकड़ भूमि पर एकेडमिक ब्‍लॉक का निर्माण भी किया जाएगा। कुलपति डॉ एके सिंह ने बताया कि परिसर में एक भव्‍य ऑडिटोरियम बनेगा जिसमें 2,500 लोग बैठ सकेंगें। इसके साथ ही परिसर में कुलपति, डॉक्‍टर और दूसरे अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय व्‍यवस्‍था के लिए आवासों का निर्माण भी किया जाएगा। इन निर्माण कार्यों की जिम्‍मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है।

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की संबद्धता की राहें होगीं आसान
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के शुभारंभ से प्रदेश की दूसरे प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के साथ ही पैरामैडिकल कॉलेज, डेंटल व नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता की राहें आसान हो जाएंगी। इस यूनिवर्सिटी के जरिए प्रथम चरण में कॉलेजों को आसानी से संबद्धता मिल सकेगी और दूसरे चरण में एमबीबीएस में दाखिलों की शुरूआत की जाएगी। ये यूनिवर्सिटी इन सभी कॉलेजों के साथ ही अन्‍य मेडिकल कोर्सों में भी संबद्धता, अस्सिमेंट, दाखिला, इनरोलमेंट के क्षेत्र में कार्य करेगी।

यूपी के 11 मेडिकल कॉलेजों को दिया गया सहमति पत्र
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी से अब तक यूपी के11 मेडिकल कॉलेजों को इस साल सहमति पत्र दिए जा चुकें हैं। इन मेडिकल कॉलेजों में नौ सरकारी और दो प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं। प्रदेश के 30 नर्सिंग और पैरामैडिकल कॉलेजों से भी आवेदन आ चुकें हैं जिनपर तेजी से कार्य चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+