यूपी: मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कोविड अस्पताल में गंभीर मरीजों को तुरंत करें भर्ती

लखनऊ। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को राहत देने के लिए मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गंभीर मरीजों को तत्काल कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया जाए। बेड की संख्या बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जाए। आक्सीजन प्लांट सातों दिन चौबीस घंटे चलती रहें इसकी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

Yogi govt directed officers on taking measures for covid control

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड चिकित्सालयों में रेमिडीसीवर इंजेक्शन और आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रहे। किसी भी जिले में जरूरी दवाएं, आक्सीजन और बेड की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपदों से दवाएं, उपकरण, आक्सीजन तथा अन्य जो भी मांग आ रही है, उसे पूरा किया जाए। दवाओं व उपकरणों की आपूर्ति के लिए समय से सभी आर्डर अवश्य भेज दिए जाएं। कोविड बेड की संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए तेजी से कार्यवाही करते हुए आवश्यक चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, अन्य मानव संसाधन तथा मेडिकल उपकरण की व्यवस्था पहले से कर ली जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जो मरीज गंभीर हैं, उन्हें तत्काल हास्पिटल में भर्ती कराया जाए। इस काम में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर चौबीस घंटे सक्रिय रहें। एम्बुलेंसों की गतिविधियों, कोविड चिकित्सालयों में बेड की उपलब्धता आदि को इन्टीग्रेटेड कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर से जोड़ा जाए। प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन इन्टीग्रेटेड कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर में बैठक कर परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति तय करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+