योगी सरकार BSC-MSC के छात्रों को चीनी मिलों में देगी नौकरी, बिना किसी अनुभव के रखे जाएंगे
Yogi Adityanath News, लखनऊ। बिना किसी अनुभव वाले बेरोजगार युवक व युवतियों पर सरकार की नजह है। प्रदेश सरकार ऐसे बेरोजगार युवाओं का हाथ थाम कर उन्हें संविदा तौर पर नौकरी देने जा रही है। जिससे बेराजगार युवा खुद को साबित कर सके। दरअसल, यह नौकरियां चीनी मिलों में है। गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय ने इस संबंध में विज्ञापन जारी कर दिया है।

खास बात यह है कि तकनीकी रूप से पारंगत युवाओं को अधिकारी व कर्मचारी स्तर तक संविदा पर तैनात किया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अभियंत्रण, लेखा व शर्करा तकनीक आदि से संबंधित पदों पर बिना किसी अनुभव के इन युवाओं को मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए तैनाती दी जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुमोदन के बाद गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पारदर्शिता के साथ इस प्रक्रिया कोशुरू कराने की हरी झंडी दे दी है। बीएससी व एमएससी (कृषि) वाले युवक युवतियों को कैंपस सलेक्शन से ही सौगात देने की तैयारी है।
अपर प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में युवकों को उनकी योग्यता के मुताबिक रोजगार देने और गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने निगम क्षेत्र की चीनी मिलों में तकनीकी तौर पर दक्ष युवकों के चयन का निर्देश दिया हैं। अपर प्रमुख सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लि. में पेराई सत्र 2019-20 से तीन चीनी मिलें यथा-मुण्डेरवा-बस्ती, पिपराइच -गोरखपुर एवं मोहिउद्दीनपुर-मेरठ संचालित हैं। इन चीनी मिलों में तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविदा पर तैनात किया जायेगा।
बताया कि पहले चरण में विभिन्न पदों पर होने वाले भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। भर्ती से संबंधित विवरण राज्य चीनी निगम की वेबसाइट www.upsugcorp.com पर अपलोड कर दिया गया है। शुरूआती दौर में 51 पदों पर यह प्रक्रिया हो रही है।
इन 51 पदों पर होगी भर्ती पद--
संख्या महाप्रबंधक- 3, मुख्य अभियंता- 3, मुख्य रसायनज्ञ- 3, मुख्य लेखाकार- 3, मुख्य गन्ना प्रबंधक- 3, क्वालिटी कंट्रोलर- 3, उप मुख्य अभियंता- 3, उप मुख्य रसायनज्ञ- 3, सहायक अभियंता- 12, मैन्यूफैक्चरिंग केमिस्ट- 9, गन्ना प्रबंधक- 3, प्रशासनिक अधिकारी- 3 व क्वालिटी कंट्रोलर मैनेजर के पद पर तकनीकी दक्ष व उच्च व्यवसायिक दृष्टिकोण रखने वाले परिणामपरक कर्मियों को रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications