महिला पुलिसकर्मियों को हॉस्टल की सुविधा देने जा रही है योगी सरकार, प्रदेश के 1317 थानों में बनेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की महिला पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के करीब 1317 थानों में महिला पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल का निर्माण करवाने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश सरकार ने दी है। दरअसल, इलाहाबाद कोर्ट ने प्रदेश सरकार से पूछा था कि वो थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों के लिए क्या क्या कदम उठा रही है। जिसके जवाब में प्रदेश सरकार ने कहा कि प्रदेश में 1425 पुलिस थाने है, जिसमें से 1317 थानों में महिला पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल बनाने की योजना की मंजूरी की जानकारी दी।

Yogi government will built hostels for women policemen in 1317 police stations of UP

इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को जानकारी देते हुए कहा कि चार महिला कर्मी के लिए एक टायलेट वाशरूम की व्यवस्था की गई है, जबकि 51 थानों में निर्माण जारी है। उसके लिए बजट स्वीकृत किया गया है। विजिटर रूम में भी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। योजना पूरी होते ही प्रदेश के सभी पुलिस थानों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी। हाई कोर्ट ने कहा कि लंबे समय से योजना चल रही है। हर थाने में महिला शौचालय वाशरूम की तत्काल जरूरत है। इस संबंध में कुछ नहीं बताया कि तत्काल के लिए क्या कदम उठाये हैं? इस पर सरकार की तरफ से समय मांगा गया है। कोर्ट ने अब 22 फरवरी को पुलिस थानों में महिला शौचालय वाशरूम बनाने पर जानकारी मांगी है।

अंजली पांडेय व 12 अन्य की जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर व न्यायमूर्ति एसएस शमशेरी की खंडपीठ ने दिया है। याचिका में प्रयागराज के अधिकांश पुलिस थानों में महिला शौचालय न होने पर सवाल उठाये गए हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार से प्रदेश के पुलिस थानों की स्थिति पर जवाब मांगा था, जिस पर राज्य सरकार के सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि प्रदेश सरकार के 1425 पुलिस थानों में से 1317 थानों की महिला पुलिस के लिए हॉस्टल बनाने की योजना की मंजूरी की जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+