सरकार ने की नई पर्यटन नीति 2021 की घोषणा, हवाई अड्डों पर होंगे गुजरात पर्यटन डेस्क

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य की नई पर्यटन नीति 2021 की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने जानकारी देते हुए कहा कि, इस नीति का उद्देश्य 'अतिथि देवो भव:' के सूत्र को ध्यान में रखते हुए गुजरात आने वाले सभी सैलानियों को एक सुरक्षित, आरामदायक और अद्भुत पर्यटन का अविस्मरणीय एहसास प्रदान कर पर्यटक केंद्रित दृष्टिकोण के जरिए गुजरात को एक सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाना है। रूपाणी के मुताबिक, इसके लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर एक समर्पित गुजरात टूरिज्म डेस्क स्थापित किया जाएगा और पर्यटकों को गुजरात टूरिज्म कार्ड्स या ई-वाउचर प्रदान किए जाएंगे।

Vijay Rupani Government announces new tourism policy 2021

हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की खरीदी को प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि गुजरात पर्यटन नीति 2021-25 के जरिए केंद्र सरकार के 'वोकल फॉर लोकल' के लक्ष्य को प्रोत्साहन देकर गुजरात की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करते अनोखे लेकिन कम खोजे गए उत्पाद का प्रमोशन किया जाएगा।

सरकार की ओर से कहा गया है कि, विदेशी सैलानियों की ओर से स्थानीय हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की खरीदी को प्रोत्साहन देने के लिए इस नीति के अंतर्गत पर्यटन विभाग गुजरात राज्य हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट विकास निगम लिमिटेड के साथ एमओयू करेगा।

Vijay Rupani Government announces new tourism policy 2021

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+