उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत से मिले व्यापारी संगठन, लॉकडाउन में छूट की मांग

उत्तराखंड: सीएम से मिले व्यापारी संगठन, लॉकडाउन में छूट की मांग

देहरादून, 28 मई: कोरोना महामारी के चलते काफी समय से लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके चलते ज्यादातर बाजार बंद हैं। जिसका सीधा असर लोगों की आजीविका पर पड़ रहा है। व्यापारी भी इसके चलते परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी को देखते हुए उत्तराखंड के अलग-अलग व्यापारी संगठन के नेताओं ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की है। व्यापारियों ने सीएम से मांग की है कि अगले महीने से बाजार खोलने की इजाजत दी जाए।

uttarakhand traders association meeting with cm tirath singh rawat

उत्तराखंड प्रदेश में पिछले साल यात्रा के दौरान ही लॉकडाउन लगा था। उसके बाद कांवड़ यात्रा भी स्थगित की गई। फिर उसके बाद कुंभ मेला भी फ्लॉप गया। इसके बाद 2021 की चार धाम यात्रा से व्यापारियों को उम्मीद थी, लेकिन अब फिर से लॉकडाउन के बाद व्यापारी टूट गए। उत्तराखंड के अलग-अलग व्यापारी संगठन के नेता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलकर बाजार खोलने का किया है। व्यापारियों ने कहा कि अगले महीने से बाजार खोलने की अनुमति दी जाए।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सरंक्षण और सलाहकार समिति की अध्यक्ष अनिल गोयल की अध्यक्षता में ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार के व्यापारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। व्यापारियों की मांग है कि अब बाजार खोल दिए जाएं। साथ ही प्रदेश के व्यापारी जो नुकसान झेल रहे हैं। राज्य सरकार कोई पैकेज जारी कर व्यापारियों की मदद करें।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सलाहकार समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता अनिल गोयल ने नवभारतटाइम्स ऑनलाइन को बताया कि आज हमने अपने विभिन्न व्यापारी नेताओ के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर बाजार खोलने का निवेदन किया है। साथ ही हमने कोई राहत पैकेज जारी करने का भी निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि हम सब जानते है कि उत्तराखंड प्रदेश यात्रा पर निर्भर है। इसलिए हमने माननीय मुख्यमंत्री से मांग की है कि 1 जून बाजार खोल दिये जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+