उत्तराखंड: 24 घंटे के भीतर दूर हो रहीं उद्यमियों की परेशानियां, सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल ऐसे बना मददगार

उत्तराखंड: 24 घंटे के भीतर दूर हो रहीं उद्यमियों की परेशानियां, सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल ऐसे बना मददगार

देहरादून, 30 अगस्त: उत्तराखंड के लघु, कुटीर और सूक्ष्म उद्योगों (एमएसएमई सेक्टर) की राह को राज्य सरकार सुगम बना रही है। इस श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित न हो, इसे देखते हुए लघु उद्योगों की समस्याओं का समाधान 24 घंटे के भीतर किया जा रहा है। उद्यमी को केवल उद्योग विभाग के सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल पर अपनी समस्या रखनी होती है। इस पोर्टल के जरिये उद्यमियों की विद्युत आपूर्ति, पानी, सड़क के अलावा राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

uttarakhand

कोरोनाकाल में कच्चे माल और कामगारों की उपलब्धता के साथ तैयार उत्पाद की मांग में आई कमी से लघु उद्योग बुरी तरह प्रभावित रहे। ऐसे में लघु उद्यमियों को राज्य सरकार की तरफ से मदद की दरकार थी। कोरोना की रोकथाम के लिए एक साल पहले 22 मार्च 2020 को लगे लाकडाउन से प्रदेशभर में लघु उद्योग का पहिया थम गया था। सेलाकुई, हरिद्वार व काशीपुर में 63 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयों पर ताले लटक गए थे, जो करीब दो महीने बाद खुले।

इस वर्ष कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों को बंदी से मुक्त रखा गया, लेकिन कामगारों व उद्यमियों के संक्रमण की चपेट में आने से उत्पादन प्रभावित रहा। इस अवधि में बाजार बंद होने से मांग में बहुत ज्यादा कमी आई। कच्चे माल की कीमत भी बढ़ गई। ऐसे समय उद्यमी चाहते थे कि सरकार की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई रोडमैप तैयार किया जाए।

उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि बीते चार अगस्त को उद्योग सचिव राधिका झा ने उद्यमियों के साथ बैठक में निर्देशित किया था कि उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए पोर्टल तैयार करें और प्राप्त होने वाली शिकायतों का 24 घंटे के भीतर समाधान करें। अभी तक सौ से अधिक उद्यमियों की समस्याओं का समाधान हो चुका है।

25 अगस्त, 2021 तक उद्योगों की स्थिति

-औद्योगिक इकाइयां- 63,953

-निवेश- 22743 करोड़

- कामगार- 3.22 लाख

उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रांत महामंत्री विजय सिंह तोमर ने बताया कि लघु उद्यमियों की उद्योग विभाग व सिडकुल से संबंधित कई समस्याएं लंबे समय तक लटकी रहती हैं। सड़क की बदहाली, विद्युत आपूर्ति, रुके हुए केंद्रीय अनुदान जैसी मांगों को उद्यमियों ने इसी माह उद्योग सचिव के समक्ष उठाया था। जिस पर विभाग ने समाधान पोर्टल शुरू किया है। सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है।

उत्तराखंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता का कहना है कि उद्यमियों की समस्याओं को समय-समय पर सरकार के समक्ष उठाया जाता है। उद्यमी चाहते हैं कि उनकी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि उत्पादन प्रभावित न हो। सड़क, विद्युत आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटें, सिंगल विंडो सिस्टम दुरुस्त होने से उद्योगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। समस्याओं के आनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा का छोटे उद्यमियों को लाभ उठाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+