पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूपी में आंदोलन करेगी AAP

तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूपी में आंदोलन करेगी AAP

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो पेट्रल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आंदोलन करेगी। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को ये जानकारी दी। आम आदम पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। उनके साथ मौजूदा अखिल भारतीय खटीक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश राजौरा के साथ अन्य लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।

 Uttar Pradesh : Aam Aadmi party UP head Sabhajeet singh said party will agitate against Petrol Diesel price hike
आप के यूपी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 4 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी सीधे-सीधे आम आदमी की जेब पर डाका है। सत्ता में आने से पहले सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अगर थोड़ी सी बढ़ोतरी हो गए तो ये लोग सड़क पर बैठ जाते थे, आज वो आज दूसरों को आंदोलनजीवी बता रहे हैं।

सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी आर्थिक परेशानी से गुजर रहा है। सरकार राहत देने के बजाए डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी करती जा रही है, जिसके चलते आम आदमी की मुश्किलें बढ़ रही है। केंद्र सरकार डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण कर पाने में नाकाम है। राज्य सरकार से डीजल और पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स माफ करने की मांग करने के साथ ही उन्होंने बताया कि डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी जल्द ही पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+