UP Nikay Chunav: BJP ने मतदान से पहले BSP एवं SP में लगाई बड़ी सेंध, कई नेताओं ने ली सदस्यता
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए। योगी सरकार और मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी शामिल होने का निर्णय लिया।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के राज्य मुख्यालय पर सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक डा. के.के. सचान (कानपुर) तथा प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व सात बार विधायक रहे नरेन्द्र सिंह यादव (फर्रूखाबाद) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इन नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता
इसके साथ ही अध्यक्ष जिला पंचायत फर्रूखाबाद मोनिका यादव, समाजवादी पार्टी से फर्रूखाबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सचिन सिंह यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश टिंबर एसोशिएन व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी व्यापार सभा मोहनीश त्रिवेदी अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए।
डबल इंजन की सरकार में बढ़ा भरोसा
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकारें जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लेकर कार्य कर रही हैं। पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय विचारधारा के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों के लोग लगातार बड़ी संख्या में भाजपा परिवार में शामिल हो रहें हैं।
बीजेपी ने यूपी को बनाया उत्तम प्रदेश
पाठक ने कहा कि, भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है और अब हम सब मिलकर इसे सर्वोत्तम प्रदेश बनायेंगें। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश सबको शिक्षा, सबको सुरक्षा व सबको चिकित्सा की प्रतिबद्धता के साथ विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। जबकि सपा-बसपा की सरकारों में उत्तर प्रदेश गुंडे, माफियाओं, शोहदों, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के चंगुल में कैद था।
बीजेपी की नीतियों में बढ़ रहा लोगों का विश्वास
पाठक ने भाजपा की नीतियों तथा विचारधारा पर आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी ज्वाइंन करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में परिश्रम के साथ जुटकर बडे़ अंतर से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में अपना योगदान दीजिए।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय, रामप्रताप सिंह चौहान व प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी के राज्य मुख्यालय पर हुए सदस्यता ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित व्यापारी नेताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों को पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications