UP News: मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएगा बीजेपी युवा मोर्चा

UP News: यूपी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ मोदी सरकार की उपल्ब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएगा।

योगी आदित्यनाथ

UP BJP Youth Wing: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने ने कहा कि युवा मोर्चा महाजनसम्पर्क अभियान के माध्यम से गांव, शहर, गली, मोहल्ले, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ऐतिहासिक निर्णयों के साथ युवा मोर्चा जनसम्पर्क कर रहा है।

द्विवेदी ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर मादेी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महा जनसम्पर्क अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यक्रमों को साझा किया।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता महा-जनसंपर्क अभियान के माध्यम से प्रदेश में डोर-टू-डोर जनसंपर्क तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ समाज के विभिन्न युवा वर्ग से संपर्क करते हुए सम्पर्क के फोटो व वीडियो सरल एप पर अपलोड करेंगे। लगभग 15 से 20 लाख लाभार्थियों से सम्पर्क का लक्ष्य लेकर युवा मोर्चा जनसम्पर्क करेगा।

द्विवेदी ने बताया कि मेरा पहला वोट मोदी को स्लोगन के साथ युवा मोर्चा 18 से 25 आयु वर्ग के युवाओं के साथ नवमतदाता सम्मेलन आयोजित करेगा। इसके साथ ही 6 से 12 जून तक नवमतदाता पंजीकरण का भी अभियान चलेगा।

उन्होंने बताया कि भाजयुमो सम्पर्क अभियान के तहत युवा मोर्चा के युवा भाजपा कार्यकर्ता 14 से 21 जून तक बाइक यात्रा लेकर हर मंडल, शक्तिकेन्द्र, गांव तथा मोहल्ले तक पीएम मोदी का संदेश लेकर पहुंचेंगे। प्रत्येक जिले में कम से कम 25 बाइक से 50 पूर्णकालिक कार्यकर्ता बाइक यात्रा लेकर कॉलेज कैम्पस, कोचिंग सेंटर से लेकर युवाओं की दहलीज तक सम्पर्क व संवाद करेंगे तथा नुक्कड़ सभाओं व स्थानीय खेल आयोजनों के माध्यम से मोदी सरकार की युवा समर्थक नीतियों के साथ चर्चा करेंगे।

युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया की महाजनसंपर्क के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मण्डल स्तर तक अभियान समिति बनाई गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+