यूपी: कोरोना वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर की शर्तें हुईं आसान, गारंटी राशि 16 से घटाकर 8 करोड़ की गई

लखनऊ, मई 18: योगी सरकार ने कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए जारी किए गए ग्लोबल टेंडर की शर्तों को आसान कर दिया है। इस माह की 12 तारीख को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में वैक्सीन बनाने वाली कई कंपनियों ने टेंडर भरने में आ रही परेशानियों की जानकारी दी थी, क्योंकि कई कंपनियां गारंटी राशि अधिक होने और वैक्सीन स्टोर करने की न्यूनतम गाइडलाइन के कारण टेंडर में शामिल नहीं हो पा रही थीं।

UP Govt Made Conditions Easy For Global Tender Of Coronavirus Vaccine

बता दें कि राज्य सरकार ने कोरोना वैक्सीन की खरीद के लिए सात मई को ग्लोबल टेंडर जारी किया था। इसमें शामिल होने के लिए 16 करोड़ रुपये गारंटी की शर्त रखी गई थी। वहीं, टेंडर में 2 से 8 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर भंडारण की जाने सकने वाली वैक्सीन को शामिल किया था। विभिन्न कंपनियों ने जब अपनी परेशानियां बताईं तो टेंडर की गारंटी राशि को 16 करोड़ रुपये से घटाकर 8 करोड़ कर दिया है। इसके अलावा वैक्सीन भंडारण की न्यूनतम शर्त को भी कम कर दिया है। सीएम के साथ बैठक में फाइजर, जॉनसन एंड जॉनसन, सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक, जाइडस कैडिला, डॉ. रेड्डिज लैब के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस दौरान इन प्रतिनिधियों ने टेंडर की शर्तों को लेकर बात की थी। इसके बाद ही शर्तों को आसान कर दिया गया। इससे टेंडर में अब फाइजर, मॉडर्ना, कैडिला जैसी कंपनियां भी शामिल हो सकेंगी।

इन कंपनियों की वैक्सीन माइनस 20 से माइनस 80 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर स्टोर करनी होती हैं। इन कंपनियों को यदि टेंडर मिलता है तो उन्हें सरकारी वेयरहाउस तक वैक्सीन को सुरक्षित पहुंचाना होगा। जिससे वैक्सीन की गुणवत्ता पर कोई असर न पड़े। साथ ही वैक्सीन लगने तक माइनस 20 से माइनस 80 डिग्री तापमान वाले स्टोरेज की व्यवस्था कंपनियों को ही करनी होगी। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 21 मई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+