हरियाणा: दुकानदारों का अपनी दुकान होने का सपना जल्द होगा पूरा, झज्जर में मिली खुशखबरी
झज्जर: शहर के करीब 219 दुकानदारों का अपनी दुकान होने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। बल्कि उनकी अपनी दुकान होगी। अब तक जिन दुकानों का वे किराया भरते आ रहे हैं, जल्द ही वे दुकान उन्हें मिलने जा रही है। इसके लिए सरकार ने पोर्टल भी खोल दिया है। जहां पर पात्र दुकानदार अपनी आइडी बनवा सकते हैं। जिसके बाद ही सरकारी दुकानों की रजिस्ट्री उन दुकानदारों के नाम हो पाएगी। इसके लिए दुकानदारों में भी खुशी है। अब सालों के लंबे इंतजार के बाद उन्हें अपनी दुकान मिलेंगी।

मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत नगर परिषद के अंतर्गत आने वाली शहर की दुकानों को किराएदार दुकानदारों को ही दिया जाना है। इस योजना के तहत दुकानदार का उस दुकान पर 20 साल से अधिक समय से कब्जा होना चाहिए। साथ ही वह नियमानुसार नगर परिषद को किराया भी भरता आ रहा हो। ऐसे दुकानदारों को सरकार किराए पर दी हुई दुकानें देने जा रही है। इसके लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना है। झज्जर शहर की बात करें तो यहां पर नगर परिषद की कुल 219 दुकानें ऐसी चिह्नित की गई हैं, जिनमें किराए पर दुकानदार 20 साल से अधिक समय से रह रहे हैं। जो दुकानदार मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत योग्य हैं।
इधर, दुकानदार भी मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के खुश है। दुकानदारों का कहना है कि वे सालों से नगर परिषद की दुकानों में दुकानदारी करते आ रहे हैं। उनका भी खुद की दुकान का सपना था। जो अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंने ये दुकानें भी सालों से अपनी समझकर संभालकर रखी है। जो आज उनकी होने जा रही है। लेकिन दुकानदारों ने कहा कि सरकार आनलाइन प्रक्रिया को दुकानदारों के अनुकूल बनाए। जो दुकानदार इस योजना में योग्य हैं, उनकी सहायता भी की जाए। अगर किसी के पास एकाध दस्तावेज की कमी पड़ती है तो नगर परिषद इन दस्तावेजों को पूरा करने में मदद करें। ताकि ये दुकानदार आनलाइन पोर्टल पर अपनी प्रापर्टी आइडी बना सकें।
नगर परिषद के ईओ अरुण नांदल ने बताया कि शहर की 219 दुकानें चिह्नित की गई हैं। जिनमें किराएदार 20 साल से अधिक समय से रह रहे हैं। ये दुकानदार मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना का लाभ लेने में योग्य हैं। इसलिए दुकानदार जल्दी से आनलाइन आवेदन कर ले। ताकि आगामी कार्रवाई भी की जा सके।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications