वैक्सीनेशन सेंटर्स और राशन वितरण केंद्रों पर रहें दो-दो कार्यकर्ता ताकि ना हो कोई समस्या- CM योगी
वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। यहां के सर्किट हाउस में सीएम योगी ने आदित्यनाथ ने विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सस्ते गल्ले की सरकारी राशन की दुकानों पर लोगों को वितरित हो रहे खाद्यान्न वितरण को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दो-दो कार्यकर्ता को राशन की दुकानों पर तैनात किया जाए। इसके साथ ही सीएम योगी ने वैक्सीनेशन सेंटरों पर भी दो दो कार्यकर्ताओं को लेकर टीकाकरण सुचारू रूप से सपन्न कराए जाने पर खास जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों को मानव सेवा को कर्म बताते हुए जनसेवा में पूरे मन से जुट जाने की सीख दी । इन सबके अलावा सर्किट हाउस पर सीएम योगी ने शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र से भी मुलाकात की। छन्नूलाल मिश्र मुख्यमंत्री से मिलकर संतुष्ट दिखे। इस दौरान पंडित छन्नूलाल मिश्र की पुत्री ने एक निजी चिकित्सालय द्वारा विगत दिनों अपनी छोटी बहन की चिकित्सा में हुई लापरवाही की बात कही। आपको बता दें कि छन्नूलाल मिश्र भारतीय शास्त्रीय गायक हैं। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ ज़िले में जन्मे मिश्र की कर्मभूमि बनारस रहा है और ये बनारस घराना की गायकी के प्रतिनिधि कलाकार हैं।
इन्हें कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन 2020 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इस दौरान मंत्री अनिल राजभर, मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications