यूपी के 4868 शिक्षक को मिली मनचाहे जगह तैनाती, वेबसाइट पर जारी हुई तबादले की सूची

UP Teachers Transfer, लखनऊ। खबर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्चा प्राथमिक शिक्षकों के तबादले से है। दरअसर, प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को पारस्परिक अंतर जिला तबादले की सौगात दी है। जिसके तहत प्रदेश के कुल 4868 शिक्षकों के पारस्परिक तबादले की सूची बुधवार रात वेब साइट पर जा कर दी है। बता दें कि कुल 9641 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।

transfer list of 4868 teachers released in UP

प्रदेश सरकार ने दो दिसंबर 2019 को जारी अंतर जिला तबादला आदेश में पहली बार शिक्षकों को दो अवसर दिए थे। पहला रिक्त पद के सापेक्ष और दूसरा पारस्परिक। इसमें एक संवर्ग के वे शिक्षक जो अलग जिलों में कार्यरत हैं आपसी सहमति से वे एक-दूसरे जिले और उसी स्कूल में तबादला किया गया है। बशर्ते दोनों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ा था। पहली 21695 शिक्षकों की सूची जारी हो चुकी है और शिक्षक संबंधित जिलों में नियुक्त हो चुके हैं, जबकि पारस्परिक तबादला सूची अब जारी हुई है।

परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि पारस्परिक अंतर जिला तबादले के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। एनआईसी की वेबसाइट पर 9641 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया था। बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने आवेदन की जांच की तो 5074 के आवेदन निकले और 4567 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। सत्यापित 5074 आवेदनों के सापेक्ष 2434 यानी 4868 को अंतर जिला तबादले का लाभ दिया गया है, उनकी सूची वेबसाइट पर बुधवार की रात प्रकाशित कर दी गई है। शिक्षकों के संबंधित जिलों से रिलीव और ज्वाइन करने के संबंध में अलग से आदेश जारी होंगे। उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+