कोरोना संक्रमण को देखते हुए हरियाणा में 10वीं की परीक्षाएं रद्द, मनोहर लाल सरकार ने लिया फैसला

चंडीगढ़। सीबीएसई की तर्ज पर हरियाणा में भी 10वीं की परीक्षाएं भी रद्द हो गई हैं। 12वीं की परीक्षाओं को लेकर फैसला बाद में होगा। हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को ये फैसला लया। सीबीएसई ने इन दोनों परीक्षाओं के लिए बुधवार को फैसला कर दिया है। दसवीं की परीक्षाओं को रद्द किया जा चुका है और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर फैसला 31 मई के बाद होगा। बता दें कि हरियाणा में बुधवार को कोरोना के 5000 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। कोरोना के लगातार बढ़ रहे केसों के चलते ये निर्णय लिया जाएगा।

Tenth exams in Haryana cancelled due to spread of coronavirus

बता दें कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सभी डीसी, एसपी और सिविल सर्जन के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान सीएम ने कहा क प्रदेश में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की कोई कमी नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री ने दिए सैंपलिंग और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री ने एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि फिलहाल समुचित मात्रा में बैड उपलब्ध है। वहीं उन्होंने कहा कि शादी समारोह रात की बजाय दिन में किए जाएं। नवरात्रों के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रम भी दिन में हों। अब शादी समारोह में आउटडोर में 200 और इंडोर में 50 लोगों की अनुमति होगी। अंतिम संस्कार में शामिल 20 से ज्यादा लोग नहीं हो सकेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा में लॉकडाउन नहीं लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+