गुरुग्राम: सुजुकी कंपनी ने गुरुग्राम पुलिस को सौंपी 2 सुपर कैरी वैन, जानिए खासियत

आज दिनांक 07.06.2024 को Suzuki Motercycle India Pvt. Ltd. कंपनी द्वारा गुरुग्राम पुलिस को सुजुकी सुपर कैरी वैन मॉडल की 02 गाड़ियां CSR के तहत दी गई हैं। इन गाड़ियों को पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के कार्यालय से श्री विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के द्वारा हरी झंडी देकर पुलिस खेमे में शामिल किया गया।

Suzuki Motercycle India Pvt. Ltd. कंपनी के द्वारा दी गई इन दोनों गाड़ियों को जागरूकता प्रेजेंटेशन के अनुरूप तैयार किया है। इन गाड़ियों में एक बड़ी स्क्रीन, म्यूजिक सिस्टम, ऑडियो सिस्टम, माइक सिस्टम लगा हुआ है।

Suzuki Motercycle India Pvt Ltd

गुरुग्राम पुलिस द्वारा इन वाहनों को लोगों के बीच/सामाजिक स्थलों पर ले जाकर खड़ा किया जाएगा तथा ये वाहन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे और लोग इन वाहनों के आसपास एकत्रित होंगे। इसी दौरान इन वाहनों में लगी बड़ी स्क्रीन पर जागरूकता सम्बन्धित वीडियों चलाई जाएगी, जो लोगों को विभिन्न अपराधों के बारे में, यातायात नियमों की पालना करने के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। जिससे लोग जागरूक बनेंगे और अपराधों पर अंकुश लगेगा।

इस अवसर पर श्री विकास कुमार अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, श्री दीपक गहलावत IPS, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, श्री सिद्धान्त जैन IPS, पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री विजय प्रताप सिंह IPS, पुलिस उपायुक्त अपराध, गुरुग्राम तथा Suzuki Motercycle India Pvt. Ltd. कंपनी की ओर से Ms. Sneha Oberoi, CFO & EVP Admin, Mr. Sanjeev Sharma, Company Secretary & Legal Head सहित Suzuki Motercycle India Pvt. Ltd. कंपनी के विभिन्न पदाधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+