आनंद महिंद्रा ने की सीएम पटनायक की तारीफ, साइक्लोन से निपटने के प्रयास को सराहा
भुवनेश्वर। देश के जाने माने उद्योगपति और सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखने वाले आनंद महिंद्रा ने ओडिशा के लोगों और वहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ की है। उन्होंने ओडिशा के लोगों के साहसिक सहयोग और सीएम पटनायक की तैयारियों की सराहना की है। ट्वीट कर महिंद्रा ने कहा कि यह गौर करने वाली बात यह है कि तूफानों से सफल मुकाबला करने के लिए की जाने वाली तैयारी को लेकर ओडिशा ने पूरे दुनिया में अपना अलग नाम बनाया है।

तूफानों के बीच ओडिशा में जान बचाने की तैयारियों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हो रही है। ओडिशा ने फाइलिंन हो या हुडहुड, तितली हो या फिर फनी तूफान, सभी का ओडिशा ने सफलतापूर्वक मुकाबला किया है।
मुख्यमंत्री ने हमेशा शून्य हताहतों पर जोर दिया है। इसके अलावा, ओडिशा के लोगों ने हमेशा स्थानीय प्रशासन का सहयोग किया है। तूफान को लेकर बैठक कर इसकी पूर्व तैयारी की जाती है। लोगों को निचले व अधिक खतरनाक क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाना। तूफान के बाद लोगों को तेजी से बिजली उपलब्ध तथा अत्यावश्यक सेवा उपलब्ध कराया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications