हरियाणा सरकार की पहल, ऑक्सीजन सिलेंडर की होम डिलिवरी कोरोना मरीजों के लिए वरदान
रोहतक, जून 2। कोरोना की दूसरी लहर में मची तबाही से सरकारों ने भी सीख ली है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर की हम डिलिवरी शुरू की है, जो कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। प्रदेश सरकार का जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडरों की होम डिलिवरी का निर्णय ऐसे मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है, जिन्हें घर पर इलाज के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की आवश्यकता है। सरकार द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि सम्बंधित पोर्टल पर मरीज द्वारा आवेदन करने की निर्धारित अवधि के अन्दर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से इन मरीजों को घरद्वार पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा दिया जाता है।

इस निर्णय से ऐसे जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता। जिले में इस निर्णय के तहत अब तक 740 जरूरतमंद मरीजों को फायदा मिल चुका है। मरीजों की ओर से आवेदन करने के उपरांत करीब दो घंटे में ही उनके घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा दिया जाता है। ऐसे में मरीजों को बड़ी मिल रही है।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं अन्य विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से यथाशीघ्र ऑक्सीजन सिलेंडरों की होम डिलिवरी की जा चुकी है। 31 मई को जिला में जिला रैडक्रॉस सोसायटी, सती भाई सांई दास सेवादल रोहतक तथा हरिओम सेवादल रोहतक द्वारा 24 जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर की होम डिलिवरी की गई। संकट की इस घड़ी में समाजसेवी संस्थाओं का योगदान उल्लेखनीय है।
ऑक्सीजन के लिए यहां करें आवेदन
अगर किसी मरीज को घर पर ईलाज के दौरान ऑक्सीजन की जरूरत है तो इसके लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए पोर्टल oxygenhry.in पर आवेदन करें। इस पोर्टल पर मरीज से संबंधित सूचनाएं अपलोड करनी होती है। जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से लगातार पोर्टल को देखा जाता है और आवश्यकता अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई संबंधित मरीज के घर तक की जाती है।
ऑक्सीजन की नहीं अब कोई कमी: डीसी
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिले में अब ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। मरीजों को दो घंटे में ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा रही है। मरीजों को पोर्टल पर आवेदन करना होता है, उसके बाद टीम तुरंत एक्टिव हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications