ऋषिकेश में कोरोना मरीजों के लिए आइडीपीएल में 500 बेड का कोविड अस्‍पताल बनना शुरू हुआ

ऋषिकेश, 3 मई: देश में लागातार कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। उत्‍तराखंड में कोरोना मरीजों को अस्‍पताल में तुरंत बेड मिल सके इसके लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के आदेश पर ऋषिकेश के आइडीपीएल स्थित हैलीपेड मैदान में 500 बेड का अस्‍पताल बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है। ये 500 बेड का अस्‍पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। डीआरडीओ को 25 दिन के भीतर हास्पिटल में तैयार कर देगा जिसके बाद यहां कोविड मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया जाएगा।

hospital

सोमवार को ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने हास्पिटल के निर्माण कार्य का मुआयना किया और ये निर्माण कार्य करवा रहे डीआरडीओ के सूबेदार मेजर सुभाष से कार्य की प्रगति पूछी और उन्‍हें हर मदद करने का आश्‍वासन दिया। इसके साथ ही कोविड अस्‍पताल निर्माण के दौरान आ रही बिजली, पानी संबंधी दिक्कतों को जानने के बाद महापौर ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को बुलाया और उन्‍हें हो रही गड़बडि़यों को तत्‍काल ठीक करने का आदेश दिया। महापौर ने निर्माणाधीन स्थल पर टेंकरों से सैनेटाइजेशन भी करवाया।

महापौर अनीता ममगाईं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सहयोग से आइडीपीएल हेलीपैड में ये अत्‍याधुनिक बेड का कोविड अस्‍पताल बनाया जा रहा है। जो सरकार द्वारा उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। महापौर ने बताया कि इससे कोरोना मरीजों का जीवन सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।

ये जो कोविड अस्‍पताल तैयार किया जा रहा है। इसमें 120 आईसीयू बेड के अलावा ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहा है ताकि कोरोना मरीजों के इलाज में संससाधनों की कमी न हो। निर्माण कार्य के दौरान मोबाइल टायलेट तुरंत बनवाने का आदेश दिया है। महापौर ने कहा कि डीआरडीओ जल्‍द ही ये अस्‍पताल तैयार करवा देगा जिसके बाद एक छत के नीचे 500 मरीजों का इलाज हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+