हिंदू, मुसलमान नहीं, इंसान बनकर वोट मांग रहे राहुल व प्रियंका: इमरान प्रतापगढ़ी

देवरिया, 1 मार्च। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि प्रियंका वाड्रा व राहुल गांधी हिदू और मुसलमान बनकर नहीं एक इंसान बनकर जनता के बीच वोट मांग रहे हैं। यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य के फैसले का चुनाव है। ईवीएम का बटन सोच समझकर दबाना, आपको तय करना है कि गांधी के मानने वालों को गद्दी पर बैठाना है या गोडसे के मानने वालों को।

rahul

प्रतापगढ़ी सोमवार को शहर के चीनी मिल मैदान में देवरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम नारायण सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जामिया में गोलियां चलीं बसपा, सपा व भाजपा के लोग वहां नहीं गए। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पहुंचीं। भाजपा ने नोटबंदी कर देश का व्यापार चौपट कर दिया। नोटबंदी में 125 लोग मारे गए। मुसलमान भाइयों आप जिस पार्टी के साथ 25 साल तक खड़े रहे उस पार्टी के नेता आपके साथ फोटो खिचवाने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे नेता को ठोकर मार कर कांग्रेस का साथ दीजिए। मुख्यमंत्री गरीबों को राशन देने की बात कर रहे हैं, लेकिन हजारों एकड़ फसल बेसहारा पशु खेत चर गए उसका मुआवजा कौन देगा।

कहा कि भाजपा विकास की बात करती है लेकिन यह भूल जाती है कि जिस स्टेशन पर नरेंद्र मोदी चाय बेचते थे उस स्टेशन को भी कांग्रेस ने बनवाया। देश को दो बड़े नेता बेच रहे और दो बड़े उद्योगपति खरीद रहे। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। लखीमपुर में मंत्री के बेटे ने किसानों को रौंदा, उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत किसी में नहीं हुई राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने आवाज उठाया। हाथरस में दुष्कर्म हुआ और वहां न तो बहनजी गईं और न प्रदेश के मुख्यमंत्री। समाजवादी पार्टी के लोग भी तमाशा देखते रहे। वहां राहुल गांधी ने जाने का ऐलान किया। 17 किलोमीटर पैदल यात्रा कर उस पीड़िता के घर पहुंचे। यह सरकार किसान व नौजवान विरोधी है। यहां मुख्य रूप से पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम नारायण सिंह, शहर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू, नागेन्द्र शुक्ल, वरुण राय, आलोक तिवारी, विस्मिल्लाह लारी, धर्मेन्द्र पांडेय, जुलेखा खातून आदि ने भी संबोधित किया। संचालन शाकिर हुसैन ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+