यूपी के 5 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी रेडिको खेतान, सरकार से मांगी मंजूरी

रामपुर, मई 11: पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और इस विपदा की घड़ी में ऑक्सीजन की कमी के कारण हर तरफ कोहराम मचा हुआ है। ऐसे संकट के समय में रामपुर की रेडिको खेतान कम्पनी ने उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का ऐलान किया है। जिसके लिए प्रदेश सरकार से भी बात कर ली गयी है। रेडिको खेतान फिलहाल रामपुर, बांदा, कौशाम्बी, प्रयागराज और चित्रकूट में ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रही है।

Radico Khaitan to set up oxygen plant in 5 districts of uttar pradesh

रेडिको खेतान कम्पनी के डायरेक्टर केपी सिंह ने बताया कि योगी सरकार ऑक्सीजन को लेकर बहुत गंभीर है, लेकिन जितनी सप्लाई सरकार दे रही है वह पूरी नहीं हो रही है। लोग बीमार ज्यादा हो रहे हैं, ऐसे में समाज सेवा के क्षेत्र में इंडस्ट्रीज को आगे आना चाहिए। कोई इंडस्ट्रीज आगे आये उससे पहले हमने खुद मुख्यमंत्री जी के माध्यम से निवेदन किया कि हमने पांच जिलों को चिन्हित किया है, जहां ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए हम अपने जनरेटर लगवाएंगे। जिन जगह यह प्लान्ट लगेंगे वो हॉस्पिटल बाहर की ऑक्सीजन पर डिपेंड नहीं रहेंगे।

मशीनों का दिया गया ऑर्डर

केपी सिंह ने बताया कि हमने पांच जिलों के लिए मशीनों का ऑर्डर दे दिया है। कोशिश यही रहेगी कि जल्द ये जल्द यह मशीनें उन जिलों में आये ताकि उन हॉस्पिटल और मरीजों को यह सुविधा मिल सके। कम्पनी के डायरेक्टर ने बताया कि सरकार के पास जितने भी तीस से लेकर पचास बेड तक के हॉस्पिटल व सीएचसी है, वहां सप्लाई होगी। हम लोग पूरी व्यवस्था सरकार को बनाकर देंगे। ऑक्सीजन की गुणवक्ता की जानकारी भी हमे रहेगी, ताकि किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी की वजह से जान गंवानी न पड़े।

ढाई से तीन करोड़ आएगा खर्च

केपी सिंह ने बताया कि इसकी शुरुआत हम रामपुर से करेंगे। इसके अलावा कौशाम्बी, इलाहाबाद, बांदा है और भी जिले हैं वहां हम सरकार के साथ मिलकर प्लांट लगाएंगे। लेकिन रामपुर और मुरादाबाद को हम वरीयता देंगे। कम्पनी के डायरेक्टर ने बताया कि रामपुर के जिलाधि‍कारी से हमने बात की है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट को लगाने में काफी लागत आती है। इन पांचों प्रोजेक्ट पर करीब ढाई से तीन करोड़ का खर्च आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+