हरियाणा में कोरोना की तीसरी को लेकर तैयारी शुरू, गावों में बनाए जाएंगे बच्चों के क्लीनिक

चंडीगढ़, मई 28। कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बीच हरियाणा सरकार पहले से ही काफी सजग है। बच्चों पर तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में बच्चों के लिए क्लीनिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य महकमे ने अब जिला अस्पतालों में बाल चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में बने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में बाल चिकित्सा क्लीनिक बनाने की योजना पर विचार शुरू कर दिया है।

coronavirus

जिन सीएचसी में इसके लिए जगह की कमी है, वहां पहले नए भवन बनेंगे। उसके बाद वहां स्थापित बाल चिकित्सा क्लीनिकों में बच्चों के लिए बेड, बाल विशेषज्ञ चिकित्सक और स्टाफ समेत अन्य जरूरी उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। जिला अस्पतालों में भी बाल विशेषज्ञ चिकित्सकों व स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाएगी।

इसके अलावा कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे धीमी पड़ रही है। इसे देखते हुए 'पोस्ट कोविड इफेक्ट्स' को कंट्रोल करना भी बड़ी चुनौती है। कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों में सूंघने की शक्ति गायब होना, थकान, बदन दर्द, सांस लेने में दिक्कत, फेफड़ों में तकलीफ, स्वाद खत्म होना व विभिन्न आई फंगस की समस्याएं सामने आ रहीं हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी पोस्ट कोविड इफेक्ट्स की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे के अफसरों को ऐसे मरीजों पर फोकस रखने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+