हरियाणा: CM खट्टर की घोषणा- नौकरी के आवेदन करने वालों को बार-बार नहीं देनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के युवाओं को एक बड़ी सौगात दी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर ग्रुप B और C की जॉब के लिए एक बार ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सीएम खट्टर ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल' के लॉन्च समारोह में हिस्सा लेकर इसका शुभारंभ किया।
खट्टर ने कहा कि HSSC में किसी भी प्रार्थी को अपना आवेदन फॉर्म बार-बार ना भरना पड़े, इसके लिए One Time Registration portal https://onetimeregn.haryana.gov.in शुरू किया गया है। यह रजिस्ट्रेशन प्रार्थी द्वारा परिवार पहचान पत्र की फैमिली आईडी के आधार पर किया जाएगा।

फैमिली आईडी का नंबर डालने से प्रार्थी की सारी डिटेल वन टाइम रजिस्ट्रेशन फॉर्म द्वारा स्वयं उठा ली जाएगी और फॉर्म पूरी तरह से भरने के बाद प्रार्थी के लिए एक यूनिक आईडी नंबर जैनरेट होगी और भविष्य में आयोग में किसी भी पद के लिए आवेदन करने हेतु हमेशा उसी नंबर का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग अपने C और D कर्मचारियों का चयन इसी पोर्टल के माध्यम से करेगा। आज से वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। यह पोर्टल 31 मार्च तक खुला रहेगा।
उन्होंने कहा कि एक ही युवक बार-बार टेस्ट के लिए फॉर्म भरता है और उसे बार-बार फीस देनी पड़ती है। उसके बजाय अब वह 3 साल के लिए एक बार ही एक पात्रता टेस्ट के लिए फीस देगा। वह जब भी आखिरी फीस जमा करेगा उसके तीन साल तक वो वैध रहेगी।
इससे पहले हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल ने सोमवार को बताया था कि हरियाणा सरकार ने राज्य स्तर पर कॉलेज विद्यार्थियों के लिए वार्षिक स्टार्ट अप प्रतियोगिता की शुरुआत की है। प्रदेश स्तर पर विजेता विद्यार्थी को पांच लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications