कोरोना को मात देने के लिए ओडिशा सरकार ने कसी कमर, वैक्सीन के लिए निकाला ग्लोबल टेंडर

भुवनेश्‍वर। कोरोना की दूसरी लहर ने देश भर में कहर बरपा रहा है। सरकार का कहना है कि कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए सिर्फ और सिर्फ वैक्‍सीनेशन ही एक रास्‍ता है। ऐसे में सभी राज्‍यों ने वैक्‍सीनेशन ड्राइव तेज करने का फैसला लिया है। ओडिशा सरकार ने भी अब वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर को मंजूरी दी है। इसके तहत जल्‍द ही अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को वैक्सीनेशन के लिए न्योता दिया जाएगा। इसके साथ ही ओडिशा सरकार ने वैक्‍सीन पर से सभी प्रकार के शुल्क को माफ करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की है।

कोरोना को मात देने के लिए ओडिशा सरकार ने कसी कमर, वैक्सीन के लिए निकाला ग्लोबल टेंडर

सरकार के इस फैसले से राज्‍या की आर्थिक स्थिति पर कम दबाव पड़ेगा व सभी का टीकाकरण करवाने के ओडिशा सरकार के उद्देश्य में यह सहायक होगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा सेस वसूले जा रहे हैं उनका कुछ हिस्‍सा राज्‍य सरकारों के साथ भी साझा किया जाए। ऐसा करने से कोरोना संकट काल में राज्‍य के आर्थिक दशा पर कम असर पड़ेगा।

आपको बता दें कि ओडिशा में इस वक्‍त कोरोना के करीब 85 हजार एक्‍टिव केस हैं। बीते दिन करीब 10 हजार नए केस दर्ज किए गए। वहीं पूरे राज्‍य में अभी तक 60 लाख से ज्‍यादा लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि भविष्य में कोविड संक्रमण से राज्य के लोगों को सुरक्षा देने तथा अमूल्य जीवन बचाने के लिए टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+