ओडिशा में लॉकडाउन के दौरान भूख से नहीं मरेंगे आवारा पशु, सीएम पटनायक ने जारी किया 60 लाख का फंड
भुवनेश्वर। जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में कोहराम मचा रहा है। इसे रोकने के लिए लगभग हर राज्य में लॉकडाउन का ऐलाल कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के चलते न केवल इंसानों बल्कि बेजुबान और बेसहारा जानवर भी संकट में पड़ गए हैं। जी हां पेट भरने का संकट। इस संकट को खत्म करने के लिए ओडिशा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसके लिए 60 लाख रुपए का फंड जारी किया है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य भर में लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में आवार कुत्तों और गाय जैसी मवेशी खाना से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में सीएम पटनायक ने अपने राहत कोष ने 60 लाख रुपए के राहत कोष आवंटित करने की स्वीकृति दी है।
जो जानकारी है उसके मुताबिक 60 लाख रुपए का ये फंड 5 नगर निगमों, 48 नगरपालिकाओं और 61 अधिसूचित क्षेत्र परिषदों के लिए उपब्ध होगा। आपको बता दें कि ओडिशा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शानदार नजीर पेश कर रहा है। सरकार अधिक से अधिक कोरोना टेस्ट पर बल दे रही है। इसके लिए सरकार हजारों की संख्या में टेस्टिंग किट दूसरे राज्यों से मंगवा रही है।












Click it and Unblock the Notifications