अब सभी पंचायतों का होगा ऑनलाइन भुगतान, हरियाणा सरकार करेगी ऐसी व्यवस्था
चंडीगढ़। प्रदेश में अब सभी पंचायतों को ऑनलाइन भुगतान हुआ करेगा। राज्य सरकार ऐसी व्यवस्था करेगी। यह ऐलान खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। उन्होंने कहा कि, अभी 2713 पंचायतें ऑनलाइन भुगतान कर रही हैं। अब यह प्रक्रिया हर पंचायत में शुरू कराई जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि, फिलहाल पंचायत चुनावों में देरी है। क्योंकि अभी वातावरण चुनावों के अनुकूल नहीं है। पंचायत चुनाव अप्रैल में होने की संभावना काफी कम ही लग रही है। उन्होंने कहा कि, इसे लेकर विभागीय स्तर पर सरकार की बैठक हुई थी, जहां जरूरी चर्चा हुई।

वहीं, हरियाणा जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने यह जानकारी दी कि अब ऐसी व्यवस्था भी हेागी कि ग्राम दर्शन पोर्टल पर हर व्यक्ति अपने गांव के विकास से संबंधित सुझाव सरकार को दे सकेगा। यह सुझाव तत्काल पांच लोगों (सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच) के पास रिफ्लेक्ट करेगा।
जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा, द्विवार्षिक जल प्रबंधन योजना बनाने के साथ-साथ गैर-पोर्टेबल उपयोग के लिए 25 प्रतिशत उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि फसल विविधिकरण के लिए धान की फसल के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलें उगाने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए मेरा पानी मेरी विरासत योजना शुरू की गई। इसके तहत किसानों को 7000 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications