सीएम योगी के निर्देश के बाद गोरखपुर में रविवार की रात से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला

गोरखपुर। कोरोना की दूसरी लहर के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में गोरखपुर के डीएम को नाइट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए। जिसके बाद गोरखपुर में नाइट कर्फ्यू लगाने की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन ने आदेश जारी करते हुए बताया कि व्यापारी वर्ग से लेकर समाज के संभ्रांत लोगों से बात कर रविवार की रात 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा।

Night curfew will be imposed in Gorakhpur decision taken after CM Yogi direction

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जारी दिशा निर्देशों का हर हाल में अनुपालन कराएं। जिलों में कोविड केस की संख्या का आकलन कर नाईट कर्फ्यू का निर्णय डीएम अपने स्तर से लें, लेकिन यह स्थिति आने से पहले जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था बनाए, जिससे कोई भी सार्वजनिक आयोजन, विवाह समारोह या अन्य कार्यक्रम रात 9 बजे तक सम्पन्न कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना का यह दूसरा फेज भी पहले चरण की भांति भले ही चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से इस पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

कोरोना जांच और टीकाकरण के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जांच और टीकाकरण में किसी को भी दिक्कत न आए। कोविड मरीजों के इलाज के लिए डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या में कोई कमी नहीं आनी चाहिए और भर्ती मरीजों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना से बचाव के कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न होने देना, सामाजिक दूरी का अनुपालन और मास्क के प्रयोग की अनिवार्यता पर लगातार नज़र रखी जाए।

योगी ने की गोरखपुर मंडल की समीक्षा बैठक
बैठक में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर मंडल के जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में कोविड के मामलों, जांच और टीकाकरण की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग पर लगातार फोकस किया जा रहा है। मंडल में एक से नौ अप्रैल तक मिले 2344 पॉजिटिव केसों के सापेक्ष कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की संख्या 24,142 है। मंडल में कुल एक्टिव कंटेन्मेंट जोन 196 के तहत 8527 घरों को कवर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+