पंजाब: आम आदमी पार्टी की तरनतारन में हुई बैठक, कई परिवार हुए शामिल

चंडीगढ़, मई 25 : पंजाब में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अब धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ने वाली है, जिसके मद्देनजर तरनतारन में आम आदमी पार्टी की बैठक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल होने की घोषणा की। इन परिवारों को सम्मानित करते डॉ. सोहल ने कहा कि आने वाले समय में आप की सरकार बननी तय है, जिसके बाद गुरु नगरी तरनतारन का सर्वपक्षीय विकास किया जाएगा।

aam aadmi party

उन्होंने कहा कि शहर की स्ट्रीट लाइटें कई माह से खराब है। सड़कों का बुरा हाल है। स्कूटर, मोटरसाइकिल सहित बड़े वाहन चोरी हो रहे है। सड़कों पर कूड़े और गंदगी के ढेर लगे रहते है। सफाई कर्मियों को नगर कौंसिल द्वारा समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा।

इस मौके पर बलदेव सिंह पन्नू, गुरजीत सिंह झामका, अमरीक सिंह मलिया, मास्टर तस्वीर सिंह, नवदीप सिंह अरोड़ा, कर्मजीत सिंह बल्ल, जगमीत सिंह सोढी, जतिदरपाल सिंह, दीदार सिंह, हरविदर सिंह हीरा, ठेकेदार तलविदर सिंह मौजूद थे।

काले झंडे लगाकर करेंगे सरकार का विरोध

वहीं खडूर साहिब में केंद्र सरकार का विरोध करने के लिए शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की ओर से बैठक करके ड्यूटी लगाई गई। 26 मई को काले झंडे लगाकर लगाकर विरोध जताया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सुलखण सिंह तुड़, सुखदेव सिंह जवंदा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से 26 मई को घरों, दुकानों पर काले झंडे लगाकर केंद्र सरकार का जमकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर देश में भुखमरी, बेरोजगारी बढ़ चुकी है। सरकारी जायदाद को लगातार बेचा जा रहा है। किसानों की जमीन छीनने लिए कृषि कानून लागू किए गए है। दिल्ली के बार्डर पर देश का अन्नदाता किसान छह माह से हड़ताल पर बैठा है।

26 मई को घरों पर काले झंडे लगाकर केंद्र सरकार के पुतले गांव-गांव जलाए जाएंगे। इस मौके पर मंगल सिंह जवंदा, निरपाल सिंह जौणेके, गुरसेवक सिंह, अमरजीत सिंह हरिके, इंद्रजीत सिंह वेईपुई, सुखवंत सिंह, साहिब सिंह, सतनाम सिंह, गुर साहिब सिंह, अजयदीप सिंह तुड़ मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+