कर्मचारियों के अर्द्धनग्न प्रदर्शन से सीएम शिवराज चौहान खफा, हो सकती है कार्रवाई

भोपाल, 4 अगस्त: मध्य प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जाहिर की है। कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा से जुड़े व्यक्तियों से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं की जाती है। अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे प्रदर्शन को अनुशासनहीनता के दायरे में लाने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

shivraj

प्रदेश में इन दिनों विभिन्न कर्मचारी संगठन महंगाई भत्ते सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने अमर्यादित प्रदर्शन किया था। राज्य सरकार के प्रवक्ता गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऐसा प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विकास नीति और प्रोत्साहन योजना में संशोधन की मंजूरी दी गई। इसके तहत अब 50 करोड़ रुपये तक के प्लांट एवं उपकरणों में निवेश करने वाली और अधिकतम 250 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली इकाइयां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की श्रेणी में आएंगी। अभी तक यह सीमा अधिकतम दस करोड़ रुपये थी।बैठक में डायल 100 की सेवा वर्ष 2027 तक जारी रखने के प्रस्ताव पर सहमति दी गई। इस पर प्रतिवर्ष 183.36 करोड़ रुपये व्यय होंगे। योजना को पहले वर्ष 2025 तक निरंतर रखने की अनुमति दी गई थी।

बैठक में भारत ओमान रिफाइनरी लिमिटेड बीना के सहयोग से एक हजार बिस्तर के अस्थायी कोविड अस्पताल के निर्माण और संचालन के संबंध में कार्योत्तर अनुमोदन दिया। प्रथम चरण में 200 बिस्तरीय अस्पताल को 6 माह तक संचालन की अनुमति दी गई। सड़क, पेयजल, ऑक्सीजन सहित अधोसंरचना के कार्यों पर लगभग 13 करोड़ रुपये व्यय को अनुमति दी गई। वहीं, सिंगरौली के चितरंगी विकासखंड में नये आइटीआइ के लिए तीस पद सृजित करने की अनुमति दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+