मध्य प्रदेश सरकार पहली बार 100 करोड़ की 42 सरकारी प्रॉपर्टी करेगी नीलाम, शुरुआत 8 प्रॉपर्टी से

भोपाल, 10 जुलाई। मध्य प्रदेश सरकार पहली बार 42 सरकारी प्रॉपर्टी को नीलाम करने जा रही है। इसमें ईडब्ल्यूएस के फ्लैट्स, मालवीय नगर स्थित पंजीयन भवन की पुरानी बिल्डिंग समेत अन्य प्रॉपर्टी हैं। हालांकि शुरुआत में सरकार 8 सरकारी प्रॉपर्टी को नीलाम करेगी। इनकी जिला कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार कुल कीमत 24 करोड़ 77 लाख 59 हजार 300 रुपए है।

Madhya Pradesh government will auction 42 government properties for the first time, starting with 8 properties

90 लाख से लेकर 63 करोड़ रुपए तक की प्रॉपर्टी को नीलामी में शामिल किया गया है। इन 42 प्रॉपर्टी की कीमत 100 करोड़ है। इनको खरीदने के लिए कोई भी व्यक्ति पोर्टल pam.mp.gov.in पर जाकर प्रॉपर्टी की लिस्ट देख सकता है। बिट‌्टन मार्केट शाहपुरा स्थित सरकारी भवन की नीलामी से सबसे ज्यादा 5 करोड़ 12लाख चार हजार रुपए मिलेंगे। यह एरिया 46.63 वर्ग मीटर में फैला है।

Madhya Pradesh government will auction 42 government properties for the first time, starting with 8 properties

हटाया जाएगा अतिक्रमण

जिला प्रशासन द्वारा जिन प्रॉपर्टी को बेचने के लिए पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इसमें प्राइड सिटी कॉलोनी के सामने खाली जमीन पर 12 लोगों ने दुकानें बना ली हैं। इसी तरह कटारा एरिए में नजूल की खाली जमीन पर 15 दुकानें बना ली गई हैं। इन दोनों स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

कोई भी खरीद सकता है इन्हें

प्रॉपर्टी की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति इसे खरीद सकता है। ये वो प्रॉपर्टी हैं, जिनका उपयोग लंबे समय से नहीं हो रहा था।

- अविनाश लवानिया, जिला कलेक्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+