मध्य प्रदेश : CM शिवराज सिंह चौहान ने किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राज्य के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 260 करोड़ रुपए की लागत से बनी 985 सामुदायिक गो-शालाओं का उद्घाटन किया वहीं, 50 करोड़ रुपए से बनने जा रही 145 सामुदायिक गो-शालाओं का शिलान्यास किया। बता दें कि 3 अप्रैल को मिंटो हॉल भोपाल में मिशन अर्थ कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस दौरान 13 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बने 1821 हितग्राही-मूलक पशु आश्रयों का लोकार्पण, लगभग 22 करोड़ की लागत से बनने जा रहे 2632 पशु आश्रयों का शिलान्यास, नरेगा में विभिन्न प्रकार के हितग्राही-मूलक पशु आश्रयों, सामुदायिक गो-शाला एवं चारागाह विकास के 384 करोड़ रुपए के 8310 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने होशंगाबाद के सोहागपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के 33 विद्युत उप केन्द्रों का वर्चुअल लोकार्पण एवं 4 उप केंद्रों का भूमिपूजन किया।
बता दें कि शनिवार को आयोजित किए गए मिशन अर्थ कार्यक्रम में उप संचालक कृषि जितेंद्र सिंह, सहायक संचालक कृषि योगेंद्र बेड़ा सहित किसान उत्पादक समूह के सदस्य एवं किसान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत होशंगाबाद अंतर्गत गठित विकासखंड पिपरिया के मातृभूमि महिला किसान उत्पादक समूह एवं विकासखंड सोहागपुर के बजरंग महिला किसान उत्पादक समूह - सेकाखेड़ी, को वित्तीय सहायता स्वरूप 2-2 लाख रुपए के प्रतिकात्मक चेक वितरित किए सीईओ मनोज सरियाम ने बताया इन उत्पादक समूहों द्वारा दाल प्रसंस्करण का कार्य किया जाएगा। जिसमें समूह को जिला प्रशासन द्वारा विपणन एवं विक्रय में सहयोग दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट: शिवराज सरकार बड़ा फैसला, MP-महाराष्ट्र बॉर्डर सील, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर प्रतिबंध












Click it and Unblock the Notifications