अधिवक्ता केजी अनिलकुमार को लैटिन अमेरिकन कैरेबियन क्षेत्र के लिए सद्भावना राजदूत घोषित किया जाएगा
लैटिन अमेरिकन कैरेबियन (LAC) क्षेत्र के लिए आधिकारिक तौर पर सद्भावना राजदूत के रूप में श्री के. जी.अनिलकुमार को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए लैटिन अमेरिकन ट्रेड काउंसिल (LACTC) ने एक विशेष कार्यक्रम की घोषणा की।
यह अहम नियुक्ति भारत, मिडिल ईस्ट और 33 LAC देशों के बीच व्यापार और पर्यटन संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में ICL Fincorp के चल रहे प्रयासों को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस आयोजन के दौरान श्री के. जी. अनिलकुमार के व्यापक अनुभव और नेतृत्व का लाभ उठाते हुए, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में काउंसिल द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला जाएगा।

श्री के. जी. अनिलकुमार द्वारा किये जा रहे प्रयासों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। जिसका क्यूबा सहित कई LAC सरकारों ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया है। ICL Fincorp के CMD श्री के. जी. अनिलकुमार ने इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय संधियों में, विशेष तौर पर क्यूबा के साथ भारत के संबंधों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सद्भावना राजदूत के रूप में उनकी नई भूमिका द्वारा समग्र LAC क्षेत्र के साथ बेहतरीन सहभागिता को सुगम बनाने की, सशक्त व्यापार और पर्यटन के माध्यम से पारस्परिक लाभ को बेहतर बनाने की उम्मीद की जाती है। इस समारोह में आमंत्रित अतिथि, राजनीतिज्ञ और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति और कई अन्य लोग शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications