कल्याण सिंह के बेटे ने की CM योगी की तारीफ, कहा- मुख्यमंत्री ने निभाया बड़े बेटे का हक

अलीगढ़, 25 अगस्त: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के सांसद बेटे राजवीर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए मंगलवार को एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में सीएम योगी के लिए कहा कि अपने पिता के निधन पर सरकार की जिम्मेदारियों की व्यस्तता के चलते अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुए। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि बाबूजी के निधन के पश्चात दाह संस्कार तक तीन दिन साथ रहकर रामभक्त आदरणीय बाबूजी के बड़े बेटे का हक निभाया है, जिसके लिए मैं, मेरा परिवार तथा क्षेत्र की जनता सदैव आपकी ऋणी रहेगी। ऐसे योगी के लिए नतमस्तक हूं।

Kalyan Singh son rajveer singh praises Yogi Adityanath says You acted like his eldest son

कल्याण सिंह के बेटे और एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। फेसबुक पर उन्होंने कई भावुक पोस्ट की हैं। इनमें अंतिम यात्र में शामिल हुए लोगों का भी आभार जताया है। भगवान राम व कल्याण सिंह के स्केच पोस्ट किए हैं। साथ ही लिखा है कि अभी तक इसलिए कोई पोस्ट नहीं डाल पाया था, क्योंकि मानसिक रूप से ठीक नहीं था। 23 अगस्त को बाबूजी की अंतिम यात्र में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। निश्चित रूप से बाबूजी की आत्मा बहुत खुश होगी।

बता दें, राम मंदिर आंदोलन के शीर्ष नेताओं में शामिल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का बीते शनिवार की रात राजधानी लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान 89 की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+