ITBP को देहरादून में फ्रंटियर मुख्यालय के लिए मिलेगी 15 एकड़ जमीन, सीएम ने दिए निर्देश

देहरादून, जून 02: भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को देहरादून में फ्रंटियर मुख्यालय के लिए 15 एकड़ भूमि मिलेगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राजस्व सचिव और जिलाधिकारी देहरादून को इस संबंध में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात कर फ्रंटियर मुख्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तावित भूमि के आवंटन संबंधी विषयों पर चर्चा की।

tirath singh rawat

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आईटीबीपी और उत्तराखंड का गहरा रिश्ता है। सख्त इरादों और मजबूत हौसले वाले हिमवीर यहां हर मोर्चे पर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते आए हैं। ऐसे एक नहीं कई उदाहरण हैं, जहां उन्होंने 'सेवा परमो धर्म' को चरितार्थ किया है। आपदा बचाव कार्यों से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक में आईटीबीपी के जवान सक्रिय है।

वहीं, उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी आईटीबीपी के जवान अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं। चर्चा के दौरान राजस्व सचिव सुशील कुमार, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, आइटीबीपी के महानिरीक्षक नीलाभ किशोर, उप महानिरीक्षक अशोक कुमार नेगी, जनसंपर्क अधिकारी राजीव नेगी आदि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+