मध्य प्रदेश सरकार का नवाचार : एक क्लिक पर मिलेगी मध्य प्रदेश की सड़कों की पूरी डिटेल

भोपाल।

Innovation of MP Government Complete details of roads will be available on one click

इसका फायदा यह होगा कि जब भी मंत्री या अधिकारी दौरा करेंगे तो सड़क के खराब होने पर जानकारी जुटाने और संबंधितों के बारे में पड़ताल करने की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के अलावा अन्य एजेंसियां भी सड़क निर्माण और संधारण का काम करती हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बनाने और रखरखाव का काम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करता है तो कुछ सड़कें लोनिवि और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के अधीन भी हैं।

निगम कुछ मुख्य जिला मार्ग भी बनाकर संधारित कर रहा है। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि हमारी सरकार ने प्रदेश में सड़कों का जाल बुन दिया है। केंद्र और राज्य सरकार के बजट के अलावा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) और न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की वित्तीय सहायता से सड़कें बनी हैं और निर्माण कार्य भी चल रहे हैं।

भार्गव ने बताया कि सड़कों की निगरानी के लिए जो मौजूदा व्यवस्था है, उसमें यदि कोई सड़क खराब है तो वह किसने बनाई है, उसकी लागत कितनी थी और गारंटी पीरियड कब तक है, यह पता लगाने में समय लग जाता है। हम ऐसी व्यवस्था बनाने जा रहे हैं, जिसमें सड़कों को लेकर पूरी जानकारी मोबाइल एप पर होगी। जिस भी सड़क के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी, वह एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाएगी। इससे जिम्मेदारी भी तय होगी और निगरानी व्यवस्था भी सुदृढ़ हो जाएगी। एप तैयार करने के लिए विभाग को निर्देश दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+