राज्य सभा में ओडिशा सरकार ने की राज्य को अतिरिक्त मदद दिए जाने की मांग

तटीय राज्य ओडिशा में अक्सर प्राकृतिक आपदाएं आने का जिक्र करते हुए बीजू जनता दल (बीजद) के एक सदस्य ने शुक्रवार को राज्यसभा में मांग की कि प्रदेश को अतिरिक्त सहायता दी जानी चाहिए।

भुवनेश्वर, 7 अगस्त। तटीय राज्य ओडिशा में अक्सर प्राकृतिक आपदाएं आने का जिक्र करते हुए बीजू जनता दल (बीजद) के एक सदस्य ने शुक्रवार को राज्यसभा में मांग की कि प्रदेश को अतिरिक्त सहायता दी जानी चाहिए। शून्यकाल के दौरान बीजद के सस्मित पात्रा ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि आए दिन प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले ओडिशा में और अधिक अवसंरचना के विकास की जरूरत है और इसके लिए उसे अतिरिक्त मदद चाहिए।

Odisha government

जब पात्रा यह मुद्दा उठा रहे थे तब विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्य सदन में अपने-अपने मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर आसन के समक्ष हंगामा कर रहे थे। हंगामे के बीच ही पात्रा ने कहा कि बीते करीब एक साल में ओडिशा ने चक्रवात अम्फान, फोनी, तितली के साथ ही बाढ़ का भी सामना किया है जिससे उसकी अवसंरचना को गहरा नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: कोरोना टेस्टिंग घोटाला- हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान फर्जी टेस्टिंग को लेकर ईडी ने कई लैब पर की छापेमारी

पात्रा ने विभिन्न योजनाओं में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी के तरीके में बदलाव की मांग भी की। उन्होंने कहा ''कई योजनाओं में यह हिस्सेदारी 60:40 की है अर्थात केंद्र की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत और राज्य की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत होती है। और प्रशासनिक लागत जोड़ दी जाए तो यह 50:50 प्रतिशत की हो जाती है। हमारे राज्य को आए दिन प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ता है जिससे गहरा नुकसान होता है। राज्य के मुख्यमंत्री ने मांग की है कि आपदा के बाद तीन साल तक विभिन्न योजनाओं में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 90:10 प्रतिशत की होनी चाहिए।''

बीजद सदस्य ने यह भी मांग की कि पिछड़े और अक्सर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले ओडिशा जैसे विभिन्न राज्यों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+