हरियाणा के CM खट्टर बोले- कांग्रेस राज में GDP 3.99 लाख करोड़ रुपये थी, अब 8.58 लाख करोड़ है

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया कि, भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य की जीडीपी कांग्रेस सरकार के समय से बेहतर है। खट्टर ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा राज्य पर ऋण के दायित्व को लेकर किए जा रहे सवाल के जवाब में यह बात कही। खट्टर बोले- ''भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आंकड़ों के बारे में सही जानकारी नहीं है। कांग्रेस सरकार जब सत्ता से गई थी तो राज्य पर 98,000 करोड़ रुपये का कर्ज था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमेशा कहते हैं कि जब उनका कार्यकाल समाप्त हुआ, तब राज्य सरकार पर 60,000 करोड़ रुपये का ऋण था, मगर वास्तविकता यह है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 60 हजार करोड़ रुपये में बिजली कंपनियों का 27,860 करोड़ रुपये का कर्ज जोड़ते ही नहीं है।''

haryanas CM manohar lal Khattar says- GDP of Our state is now 8.58 lakh crore

मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर आगे बोले कि, जब हम 2014-15 में सत्ता में आए तब उदय योजना के तहत बिजली कंपनियों का 27,860 करोड़ रुपये का कर्ज सरकार के कर्ज में समायोजित किया गया, ताकि बिजली कंपनियों पर अधिक बोझ न पड़े। इस कारण ही सरकार के कुल कर्ज में वृद्धि हुई।' उन्होंने कहा कि नवंबर 2014-15 तक कांग्रेस कार्यकाल में 70,900 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था और अगर इसमें बिजली कंपनियों का 27,860 करोड़ रुपये का कर्ज जोड़ दिया जाए तो कुल कर्ज 98 हजार करोड़ रुपये बनता है। इस तरह विपक्ष के नेता 38,000 करोड़ रुपये के बारे में झूठ बोल जाते हैं।

haryanas CM manohar lal Khattar says- GDP of Our state is now 8.58 lakh crore

मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार में राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) दोगुना हुआ है। यह सब पिछले छह सालों में हुआ, जबकि प्रदेश की जीडीपी दोगुना से ज्यादा हो गई है। और जब कांग्रेस सरकार गई थी, तब 2014-15 में प्रदेश की जीडीपी 3.99 लाख करोड़ रुपये थी, वो बढ़कर 8.58 लाख करोड़ रुपये हो गई है। मुख्यमंत्री बोले कि, जीडीपी का 25 फीसदी तक कुल कर्ज लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, फिलहाल प्रदेश सरकार का कर्ज 22.8 फीसदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+