हरियाणा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ रैकेट का पर्दाफाश, बरामद हेरोइन की कीमत करोड़ों रु.

सिरसा। अंतरराज्यीय मादक पदार्थ रैकेट का पर्दाफाश करते हरियाणा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि, उन लोगों द्वारा 900 ग्राम हेरोइन सिरसा के ऐलनाबाद सहित राजस्थान और पंजाब के इलाकों में सप्लाई की जानी थी। हरियाणा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये है।

Haryana police expose interstate drug racket

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी अमनदीप सिंह, राजस्थान के गुरमीत सिंह और सिरसा के ऐलनाबाद के रहने वाले नानक सिंह के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि उक्त तीनों द्वारा यह हेरोइन दिल्ली से लाई गई थी और राजस्थान, पंजाब सहित सिरसा के ऐलनाबाद क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी। अमनदीप और गुरमीत सिंह के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत एक-एक मामला दर्ज है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे से जुड़े हुए थे।

एंटी-नारकोटिक सेल की एक पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान हिसार रोड एरिया में एक नाके पर वाहनों की जाँच कर रही थी। संदेह के आधार पर, पुलिस ने एक कार को रोकते हुए इसमें सवार युवकों की तलाशी ली, तो गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ड्रग-पेडलिंग के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के नाम का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

डीजीपी मनोज यादव ने सिरसा के एसपी और उनकी टीम द्वारा नशे के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में नशे के खतरे को रोकने के लिए राज्य पुलिस लगातार प्रयासरत है। प्रदेश में ड्रग्स की सप्लाई के सभी नापाक मंसूबों को लगातार विफल किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+