हरियाणा: लोग घर बैठे ही अपने बिजली मीटर की रीडिंग संबंधी त्रुटियों को ऑनलाइन ठीक करा सकेंगे
फतेहाबाद। कोरोना काल में उपभोक्ता घर बैठे अपने बिजली मीटर की रीडिग संबंधी त्रुटियों को ऑनलाइन माध्यम से ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए हरियाणा बिजली वितरण निगमों (उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम) द्वारा ट्रस्ट रीडिग की सुविधा प्रदान की गई है। अब उपभोक्ताओं को अपने मीटर की बिजली रीडिग को ठीक करवाने के लिए बिजली कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। रीडिग गलत होने की स्थिति में उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से विभाग की वेबसाइट पर सही मीटर रीडिग अपलोड करके बिल ठीक करवा सकते हैं।

इन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
यह सुविधा घरेलू, गैर-घरेलू और एलटी औद्योगिक श्रेणियों (अधिकतम 20 किलोवाट तक लोड) वाले उपभोक्ताओं के लिए है। इसके लिए उपभोक्ता निगमों की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू यूएचबीवीएन डॉट ओआरजी डॉट आइएन या डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डीएचबीवीएन डॉट ओआरजी डॉट आइएन पर जाकर ट्रस्ट रीडिग की सुविधा का उपयोग कर पाएंगे। इस सुविधा के उपयोग बारे पूरी जानकारी निगमों की वेबसाइट्स पर उपलब्ध है।
पिछले साल 2020 से यह सुविधा जारी
यह सुविधा गत वर्ष, 2020 में मई के महीने से ही जारी है और हजारों उपभोक्ता इसका उपयोग कर चुके हैं। प्रदेश में लॉकडाउन होने की वजह से सामाजिक दूरी को बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसलिए उपभोक्ता घर से ही ट्रस्ट रीडिग सुविधा का उपयोग कर अपने बिलों को वास्तविक रीडिग के अनुसार ठीक करवा सकते हैं। हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को सरल व सुलभ रूप में बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए हैं।
कोरोना संकट को देखते हुए जिले में यह सुविधा शुरू की गई है। अगर रीडिग संबंधित कोई शिकायत है तो उसे दूर किया जा सकता है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बिजली निगम के अधिकारियों को भी आदेश दिए गए है कि उपभोक्ता जो समस्या लेकर आ रहा है उसे जल्द से जल्द दूर करे।
- डा. नरहरि सिंह बांगड़, उपायुक्त फतेहाबाद।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications