रक्षाबंधन पर 4.25 लाख महिलाओं को तोहफा, इन सरकारी योजनाओं से सीधा ​मिलेगा लाभ: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया है कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गठित महिलाओं के 'स्वयं सहायता समूह' को और अधिक सशक्त करने के लिए उनको करीब 46 करोड़ रूपए ऋण सहित अन्य आर्थिक सहायत के लिए वितरित किए हैं। इनमें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में 20 करोड़ रूपए से ज्यादा के वित्तीय फंड जारी किए गए। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के प्रधानमंत्री व 'स्वयं सहायता समूहों' में अहम कार्य करने वाली देशभर की सशक्त महिलाओं के 'आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद' कार्यक्रम में जुड़ने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी।

haryana govt gift on Rakshabandhan to 4.25 lakh women by thises schemes: Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम, जिनके पास ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार भी है, ने कार्यक्रम के बाद जानकारी दी कि प्रदेश में बेहतर कार्य करने वाले 'स्वयं सहायता समूहों' की महिलाओं को उनके कार्य से संबंधित बड़े प्रोजेक्ट्स का विजिट करवाया जाएगा ताकि वे अपने बिजनेस में वृद्धि कर सकें। उन्होंने बताया कि 'हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन' द्वारा प्रदेश के 142 खंडों में 46,163 'स्वयं सहायता समूहों' के माध्यम से 4,91,120 परिवार जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा 35,310 'स्वयं सहायता समूहों' को वित्तीय सहायता के रूप में 36.53 करोड़ रूपए की धनराशि उपलब्ध करवाई गई। दुष्यंत चौटाला ने आगे जानकारी दी कि मिशन द्वारा 2,916 ग्राम संगठन व 130 कलस्टर लेवल फैडरेशन के माध्यम से 37,444 'स्वयं सहायता समूहों' को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 361.66 करोड़ रूपए की धनराशि महिलाओं को उपलब्ध करवाई गई।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 'स्वयं सहायता समूहों' की महिलाओं को जो आज प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 20.38 करोड़ रूपए से ज्यादा के वित्तीय-फंड जारी किए गए हैं, उनमें से अंबाला जिला के 'स्वयं सहायता समूहों' को 154.65 लाख रूपए वितरित किए गए। इनके अलावा, भिवानी जिला को 118.60 लाख, दादरी को 156.55 लाख, फरीदाबाद को 56 लाख, फतेहाबाद को 85.30 लाख, गुरूग्राम को 91.10 लाख, हिसार को 28.77 लाख,झज्जर को 72.15 लाख, जींद को 216.95 लाख, कैथल को 41.90 लाख, करनाल को 74 लाख, कुरूक्षेत्र को 69.10 लाख, महेंद्रगढ़ को 59.10 लाख, नूह को 121.40 लाख, पलवल को 73.10 लाख, पंचकूला को 74.10 लाख, पानीपत को 62.45 लाख, रेवाड़ी को 91.35 लाख, रोहतक को 45.10 लाख , सिरसा को 115.55 लाख, सोनीपत को 40 लाख तथा यमुनानगर जिला के 'स्वयं सहायता समूहों' को 191.35 लाख रूपए के वित्तीय-फंड वितरित किए हैं।

haryana govt gift on Rakshabandhan to 4.25 lakh women by thises schemes: Dushyant Chautala

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 'हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन' द्वारा राज्य की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को करीब 26.16 करोड़ रूपए का विभिन्न बैंकों से ऋण दिलवाया गया ताकि वे स्वरोजगार कर सकें। इनके अलावा महिलाओं को तोहफा देते हुए 4.71 करोड़ रूपए के वाहन-ऋण भी वितरित किए गए हैं ताकि वे अपने वाहन से उनके द्वारा तैयार उत्पादों को दूसरी जगह ले जाकर बेच सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। डिप्टी सीएम ने कहा कि इसी के चलते वर्ष 2014 शुरू हुए स्वयं सहायता समूह आज निरंतर आगे बढ़ रहे है।

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम से एक एसएचजी ने तो अपने अत्पाद को FSSAI से पंजीकरण करवाकर मार्केट में बेचना शुरू कर दिया है। ऐसे ही कई एसएचजी महिलाएं भी अपने उत्पादों को मार्केट में उतार रही है। उन्होंने कहा कि सोनीपत में महिलाएं गांवों से मखन एकत्रित कर देसी घी का उत्पादन कर रहीं है जो कि एक बदलाव है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रक्षा बंधन पर हरियाणा सरकार करीब 4.25 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को तोहफा देगी।

उन्होंने कहा कि इन सभी महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा और उन्हें सीधा फायदा पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा "वन ब्लॉक वन प्रोडेक्ट" के तहत हर ब्लॉक में महिलाओं को डेयरी उत्पादन के लिए राज्य सरकार बढ़ावा देगी। यही नहीं राज्य सरकार इनके उत्पादों को बेचने के लिए ऑनलाइन बाजार भी अपलब्ध करवाने का कार्य करेगी और इसके लिए फ्लिपकार्ट, अमेज़न से इनका टाईअप करवाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+